Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Other State News
  • गुजरात के इस IAS पर लगा बार-बार 'बलमा' बनने का इल्जाम

गुजरात के इस IAS पर लगा बार-बार 'बलमा' बनने का इल्जाम

गुजरात के एक सीनियर IAS गौरव दहिया की प्रेम कहानियों में एक नया मोड़ आ गया है। उनकी कथित दूसरी पत्नी ने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है कि दहिया एक अन्य महिला से भी रिलेशन में है। हालांकि दहिया पहले ही इन आरोपों को नकार चुके हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 03 2019, 12:46 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
अहमदाबाद. स्वास्थ्य विभाग में नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर सीनियर IAS गौरव दहिया के प्रेम कहानियों में फिर से नया मोड़ आया है। दूसरी कथित पत्नी ने आरोप लगाया है कि दहिया पल्लवी नाम की तीसरी महिला से रिलेशन में है। दूसरी पत्नी ने पल्लवी को दहिया की तीसरी पत्नी बताया है। दूसरी पत्नी लीनू सिंह ने एक न्यूज पेपर को बताया कि पिछले दिनों गौरव 52 साल की एक महिला के साथ हॉस्पिटल में गए थे। महिला के गर्भाशय से ब्लीडिंग हो रही थी। उनका ऑपरेशन होना था। महिला के साथ उसकी बेटी यानी दहिया की तीसरी पत्नी पल्लवी भी थी। बताते हैं कि पल्लवी डेंटिस्ट है, जो पहले दहिया के डिपार्टमेंट भी ही उनकी सहयोगी थी।
25
Asianet Image
उल्लेखनीय है कि लीनू सिंह ने दावा किया है कि उसकी और दहिया की 28 फरवरी 2018 को शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। उसका जन्‍म 23 नवंबर 2018 को हुआ था। दहिया ने पहली पत्‍नी से जनवरी 2019 में तलाक लिया था।
35
Asianet Image
लीनू सिंह ने दहिया के खिलाफ गांधीनगर पुलिस में धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई है। लीनू सिंह का आरोप है कि दहिया ने एक दिन उसे नशीली चीज पिलाकर उसे बेहोश किया। फिर अंतरंग पलों की तस्वीरें खींच लीं। बाद में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबर्दस्ती शादी कर ली। महिला का आरोप है कि दहिया ने अपनी पहली शादी की बात भी छुपाकर रखी। महिला की एक बच्ची है, जिसका पिता वो दहिया को बता रही है। दह‍िया 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं।
45
Asianet Image
उधर, दहिया ने एक अलग तर्क दिया है। उन्होंने कहा कि लीनू ने सुसाइड की धमकी देकर उन्हें रिश्ता बनाने को मजबूर किया था। दहिया ने शादी की बात को एक सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची भी उनकी नहीं है।
55
Asianet Image
महिला का आरोप है कि दहिया ने पहली शादी के बारे में न बताकर फरवरी 2018 में उसके साथ शादी कर ली। महिला ने कहा कि जब उसने गर्भपात कराने की सोची, तो दहिया ने रोक दिया। महिला ने कहा कि उसके पास हॉस्पिटल के सबूत हैं। डिलीवरी के दौरान दहिया ने पति के तौर पर कागजों पर दस्तखत किए थे। महिला ने दहिया को बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने के लिए भी चैलेंज किया। दहिया ने कहा कि उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। महिला जिन फोटोज की बात कर रही है, उनके साथ छेड़छाड़ की गई है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories