MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • क्यों हिल रही ये यहां की धरती.. 19 पहले का डरावना मंजर भूलने नहीं दे रही प्रकृति, देखिए 24 तस्वीरें

क्यों हिल रही ये यहां की धरती.. 19 पहले का डरावना मंजर भूलने नहीं दे रही प्रकृति, देखिए 24 तस्वीरें

अहमदाबाद, गुजरात. देश-दुनिया में अपने विकास की रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाला गुजरात राज्य भूकंप के झटकों से बार-बार डर जाता है। 19 साल पहले कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप से गुजरात उबर गया है, लेकिन रविवार को फिर भूंकप के झटकों ने उसे वो मंजर याद दिला दिया। बेशक रविवार को आए भूकंप से कोई नुकसान नहीं पहुंचा, पर लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। बता दें कि रविवार रात 8.13 बजे कच्छ में तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 थी। हालांकि सरकार इसकी तीव्रता 5.3 बताती है। इसका केंद्र कच्छ के वोंध गांव में था। कच्छ में 10 सेकंड धरती हिली। राजकोट,  सौराष्ट्र और अहमदाबाद में भी झटके आए। बता दें कि गुजरात भूकंप के बड़े-बड़े झटके झेल चुका है।  ये तस्वीरें 26 जनवरी, 2001 में गुजरात के भुज और कच्छ के अलावा अहमदाबाद में आए विनाशकारी भूंकप की हैं। 6.9 रिएक्टर की तीव्रता वाले इस भूकंप ने मानों गुजरात को हिलाकर रख दिया था। भुज और कच्छ बर्बाद हो गया था। आखिरी आंकड़े बताते हैं कि अकेले भुज और कच्छ में ही 12000 लोगों की मौत हो गई थी। घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए थे। इस त्रासदी में 167,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भुज और कच्छ में 400,000 से ज्यादा घर मिट्टी में मिल गए थे। भूकंप के दो मुख्य कारण हैं। पहला धरती के अंदर गैस का प्रवाह या भूस्खलन। जिन क्षेत्रों में भूगर्भीय गतिविधियां अधिक होती हैं, वहां के लोगों को भूकंपरोधी घरों का निर्माण कराना चाहिए। आइए दिखाते हैं भुज-कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप के बाद की कुछ तस्वीरें, मकसद है कि मुसीबतों से डरे नहीं, डटकर खड़े रहें...

Asianet News Hindi | Updated : Jun 15 2020, 10:51 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
124
Asianet Image

ये तस्वीरें भुज में 2001 में आए विनाशकारी भूकंप की हैं। लेकिन लोगों के हौसलों ने फिर से खुद को खड़ा कर लिया।

224
Asianet Image

भुज में इस तरह लोग दफन हो गए थे।

324
Asianet Image

यह तस्वीर गुजरात के भुज से 40 किमी दूर अंजर गांव की है। यहां 2001 में भूकंप आया था।

424
Asianet Image

भुज में इस तरह घर बिखर गए थे।

524
Asianet Image

भुज से 40 किमी दूर अंजार गांव की तस्वीर।

624
Asianet Image

भुज में इस तरह बिल्डिंग्स जमींदोज हो गई थीं।

724
Asianet Image

मोहल्ले के मोहल्ले बर्बाद हो गए थे। लाशें मलबे में दबी पड़ी थीं।

824
Asianet Image

याद रहे कि जब 26 जनवरी, 2001 को देश सुबह गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा था, तभी भूकंप ने गुजरात खासकर कच्छ-भुज को हिलाकर रख दिया था।

924
Asianet Image

भूकंप में 167,000 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए थे।

1024
Asianet Image

भूकंप सिर्फ 2 मिनट आया था, लेकिन इतने ही वक्त में मौत ने तांडव मचा दिया था। कच्छ-भुज में ही 12,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

1124
Asianet Image

एक साथ कई चिताएं जलते देखकर किसी को भी रोना आ सकता है, ये तो फिर उनके अपने थे।

1224
Asianet Image

भुज में 40 प्रतिशत घर नष्ट हो गए थे। इनमें ऐतिहासिक धरोहरें भी शामिल थीं।

1324
Asianet Image

2 मिनट के भूकंप ने  करीब 4 लाख घरों की नींव हिला दी थीं।

1424
Asianet Image

भूकंप से ऐसे हिल गई थीं ऐतिहासिक इमारतें।

1524
Asianet Image

अनुमान लगाया गया था कि भूकंप से करीब 15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

1624
Asianet Image

कई लाशें तो ऐसी थीं, जिनकी पहचान तक नहीं हो पाई थी। उन्हें दूसरों ने अग्नि दी।

1724
Asianet Image

बता दें कि भुज भूकंप के केंद्र से सिर्फ 12 किमी दूर बसा शहर है। भूकंप से भचाऊ और अंजार भी बुरी तरह प्रभावित हो गए थे।

1824
Asianet Image

भूकंप के बाद पूरा देश गुजरात की मदद के लिए आगे आया था। जैसे आज वॉरियर्स जी-जान से लोगों को कोरोना से बचा रहे, तब घायलों की मदद कर रहे थे।

1924
Asianet Image

जब भूकंप से भुज-कच्छ उड़ खड़ा हुआ, तो कोरोना को हराना कोई बड़ी बात नहीं।

2024
Asianet Image

भूकंप ने कुछ ही सेकंड में बड़ी-बड़ी इमारतों को मिट्टी में मिला दिया था।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories