MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • इमोशनल कहानी: 'पापा नहीं रहे..अब मां के पास जाना है..'इतना कहकर मायूस हो जाते हैं भाई-बहन

इमोशनल कहानी: 'पापा नहीं रहे..अब मां के पास जाना है..'इतना कहकर मायूस हो जाते हैं भाई-बहन

मुंबई. जिंदगी में सबकुछ बढ़िया चल रहा था। अचानक पिता की बीमारी से मौत हो गई। अब ये भाई-बहन दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। यह हैं 21 साल के अभिषेक। ये मूलत: पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ये इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। इनके पिता अभिषेक और छोटी बेटी को लेकर मुंबई आ गए थे। लेकिन अचानक लॉकडाउन ने जैसे जिंदगी की रफ्तार रोक दी। काम-धंधा रुका, तो पिता कॉलेज की फीस नहीं भर पाया। इस बीच अचानक वो इतना बीमार हुआ कि दुनिया से ही चल बसा। अब भाई-बहन परेशान हैं। वे अपने घर लौटना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है। पड़ोसी जो खिला-पिला देते हैं, उससे संतुष्ट हो जाते हैं। दहिसर में रह रहे अभिषेक ने बताया कि 23 मई को पिता को बुखार आया था। करीब के डॉक्टर को दिखाया, तब भी कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद वेंटिलेटर के लिए कई हास्पिटल में भटके। बाद में एक हॉस्पिटल में पिता की मौत हो गई। डॉक्टरों ने सिर्फ इतना बताया कि वे कोरोना संदिग्ध थे। लेकिन रिपोर्ट नहीं दी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 02 2020, 03:46 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

अभिषेक अपनी 12 साल की बहन के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उनके पिता साड़ी डिजाइन करते थे। बच्चों की मां बंगाल में है। लेकिन पैसों की तंगी के कारण बच्चे बंगाल नहीं जा पा रहे। फिलहाल पड़ोसी बच्चों को खाना खिला रहे हैं। अभिषेक ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उनके घर की माली हालत काफी खराब हो गई थी। दो महीने से उन्होंने किराया तक नहीं दिया। उन्हें मदद का इंतजार है। आगे देखिए लॉकडाउन से  जुड़ीं कुछ तस्वीरें..

26
Asianet Image

यह तस्वीर यूपी के लखनऊ की है। घर जाते समय ट्रेन में बैठा एक मासूम अपने गुड्डे के साथ हैरानी से बाहर देखता हुआ।

36
Asianet Image

यह तस्वीर लखनऊ की है। पैदल अपने घर जाते वक्त थककर दीवार से टिका एक बच्चा।

46
Asianet Image

जयपुर में घर वापसी के लिए निकली बच्ची समय निकालकर पढ़ाई करते हुए।

56
Asianet Image

यह तस्वीर मुंबई की है। घर जाने के लिए स्टेशन निकले परिजनों के साथ नंगे पैर चलते बच्चे के जब पैर तपने लगे, तो वो रोने लगा।
 

66
Asianet Image

यह तस्वीर नई दिल्ली की है। स्टेशन पर खड़े मासूम बच्चे। ये अपने परिजनों के साथ घर जाने निकले हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories