MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • 8 PHOTOS में देखें मोरबी हादसे का डरावना मंजर, किसी ने तैर कर बचाई जान तो कोई टूटे पुल पर फंसा रहा

8 PHOTOS में देखें मोरबी हादसे का डरावना मंजर, किसी ने तैर कर बचाई जान तो कोई टूटे पुल पर फंसा रहा

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम 7 बजे केबल ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में जा गिरे। इस हादसे में अब तक 140 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 70 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें भयानक मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। एक वीडियो में लोग टूटे हुए ब्रिज पर लटके दिख रहे हैं। बता दें कि इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कइयों की जान बचाई। वहीं कुछ  लोग खुद तैरकर बाहर आए तो कोई जान बचाने के लिए टूटे पुल पर ही फंसा रहा। 

Asianet News Hindi | Updated : Oct 31 2022, 01:34 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

कुछ लोग पुल टूटने के बाद भी ब्रिज पर लटके रहे और मदद की गुहार लगाते रहे। इनका आधा हिस्सा पानी में था, जबकि इन्होंने पुल की रस्सी पकड़ रखी थी, ताकि अपनी जान बचा सकें। 

28
Asianet Image

हादसे से ठीक पहले का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इसमें बड़ी संख्या में लोग ब्रिज पर मटरगश्ती करते नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ शरारती किस्म के लड़के पुल के केबल को पैर मारकर हिलाते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये झूलते पुल पर शरारतें कर रहे थे और इसके कुछ देर बाद ही वह टूट गया। 

38
Asianet Image

रविवार को छुट्टी का दिन होने से केबल ब्रिज पर क्षमता से ज्यादा लोग पहुंच गए थे। दिवाली की छुट्‌टी होने की वजह से भी भीड़ ज्यादा थी। ब्रिज पर ओवरलोड होने को वजह से ही ये हादसा हुआ है। 

48
Asianet Image

हादसे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने ब्रिज के टूटने के बाद एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें उनकी कैबिनेट के मंत्री, सांसद, विधायक और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल थे। जांच के लिए एसआईटी की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। 

58
Asianet Image

NDRF की दो टीमों ने सारी रात रेस्क्यू ऑपरेशन किया। इसके अलावा SDRF की तीन प्लाटून राजकोट से भी पहुंची हैं। SRP की एक प्लाटून जामनगर से आई है। आर्मी की दो प्लाटून हैं। एक सुरेंद्र नगर और एक कच्छ से हैं. राजकोट नगर निगम की 10 नावें और फायर ब्रिगेड की टीमों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन किया। 

68
Asianet Image

हादसे के बाद जिसके परिवार के सदस्य फंसे या लापता हैं, उनकी जानकारी के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय के आपदा नियंत्रण कक्ष ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ये नंबर 02822-243300 है। 

78
Asianet Image

खबर है कि इस हादसे में राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की फैमिली के 12 लोगों की भी जान चली गई है। बता दें कि यह पुल 1880 में बना था। बाद में इसे अंग्रेजों ने रेनोवेट करवाया था। 

88
Asianet Image

बता दें कि मोरबी ब्रिज की लंबाई 200 मीटर से ज्यादा थी। वहीं चौड़ाई करीब 3 से 4 फीट थी। इसे हाल ही में रेनोवेट किया गया था, जिस पर करीब 2 करोड़ रुपए का खर्च आया था।

ये भी देखें : 

मौत का पुल: कहानी सैकड़ों जान लेने वाले मोरबी ब्रिज की, जानें सबसे पहले कब और किसने बनवाया था ये झूलता पुल

PHOTOS: दिवाली के 1 दिन बाद ही खुला था 765 फीट लंबा मोरबी ब्रिज, केबल टूटते ही नदी में समा गईं 400 जानें

7 सबसे बड़े पुल हादसे: कहीं ढह गया बनता हुआ ब्रिज तो कहीं पुल टूटने की वजह से नदी में समा गई पूरी ट्रेन

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories