- Home
- States
- Other State News
- कहीं खुशियां, तो कहीं डर लाता है मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कुछ तस्वीरें
कहीं खुशियां, तो कहीं डर लाता है मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कुछ तस्वीरें
मुंबई. मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रहा है। कुछ राज्यों में मानसून पहुंचते ही बाढ़ के हालात बन गए हैं। असम में यही हालत हैं। मौसम विभाग ने मुंबई में 3 और 4 जुलाई को भारी बारिश का का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि यहां भारी बारिश (204 मिलीमीटर से ज्यादा) हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि लोग घरों से न निकलें। बिहार और झारखंड में भी मानसून सक्रिय होने वाला है। मध्य प्रदेश में कुछ दिन लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी, बंगाल, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में भी दो-तीन दिनों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना है। आगे देखें कुछ तस्वीरें
| Published : Jul 03 2020, 09:34 AM IST / Updated: Jul 03 2020, 09:41 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
असम में हर साल बाढ़ के हालात बनते हैं।
यह तस्वीर असम की है। बाढ़ से घिरे घर में बैठा बच्चा।
असम में बाढ़ के बीच एक मकान।
असम में बाढ़ के कारण हर साल हजारों लोगों को पलायन करना पड़ता है।
असम में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
असम में बाढ़ से सुरक्षित निकलकर जाते लोग।
यह तस्वीर कोलकाता है।
यह तस्वीर मुंबई की है।
यह तस्वीर असम की है। यहां हर साल ऐसी स्थितियां बनती हैं।
असम में सुरक्षित जगह पर जाता एक शख्स।
यह तस्वीर पटना की है। यहां गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।