- Home
- States
- Other State News
- ये सब दुनिया से अगर मिट जाएं, तो क्या हो... देखिए खूबसूरत और शॉकिंग 16 तस्वीरें और सोचिए..
ये सब दुनिया से अगर मिट जाएं, तो क्या हो... देखिए खूबसूरत और शॉकिंग 16 तस्वीरें और सोचिए..
नई दिल्ली/जयपुर. 5 जून को सारी दुनिया 'पर्यावरण दिवस' मनाती है। पर्यावरण तब तक खूबसूरत है, जब तक इसमें जीव-जंतु रचे-बसे हैं। इनके बगैर प्रकृति की कल्पना बेमानी है। ये तस्वीरें निश्चय ही आपको सुकून देंगी और चौंकाएंगी भी। आपके अंदर जीव-जंतुओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक जागरुकता लाएंगी। दरअसल, केरल के पल्लकड़ जिले के मन्नारकड़ में एक गर्भवती को अनानास में विष्फोटक खिलाकर मार दिया गया। इस घटना ने सारे देश को चिंतित किया। यह घटना बेहद शर्मनाक है। यह घटना एक सबक है कि ये जीव-जंतु अगर ऐसे ही मारे जाते रहे, तो पर्यावरण बचाना भी मुमकिन नहीं होगा। सिर्फ पेड़-पौधों से ही दुनिया में रौनक नहीं है। इन्हें जीवंत बनाते हैं ये जानवर-जीव। देखिए कुछ तस्वीरें
| Published : Jun 05 2020, 10:01 AM IST / Updated: Jun 05 2020, 10:35 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
यह तस्वीर उड़ीसा के खंडगिरी केव की है। एक मादा मंकी मौसम की मार से अपने बच्चे को बचाते हुए।
यह तस्वीर राजस्थान के पुष्कर से सामने आई है। सेंड आर्टिस्ट ने यह स्कल्पचर बनाकर सेव वाइल्ड लाइफ सेव एनवायरमेंट का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि केरल में एक गर्भवती हथिनी को अनानास में विष्फोटक खिलाकर बेरहमी से मार दिया गया था।
यह तस्वीर तमिलनाडु में 2019 में खींची गई थी। इस हाथी ने 23 लोगों को मार डाला था। लेकिन किरुमरन और उनके बेटे विंदोद को विश्वास था कि अगर इसे प्यार दिया जाए, तो यह हिंसा छोड़ देगा। ऐसा हुआ भी।
यह तसवीर नेपाल के ललितपुर की है। इस भालू को रेस्क्यू किया गया था। जब उसे भूख लगी, तो उसे रोटी खिलाई गई।
यह तस्वीर राजस्थानी की है। गर्मी स निजात पानी पानी में अठखेलियां करता हाथी का झुंड।
यह तस्वीर असम के कांजीरंगा पार्क की है। इस गैंडे को शिकारियों ने मार दिया था।
अपनी ही मस्ती में डूबा एक भारतीय गैंडा।
राजस्थान के चुरू के ताल छापर पार्क में विचरण करता काले हिरण का झुंड।
राजस्थान की एक खूबसूरत तस्वीर।
हाथी इंसानों के सबसे प्रिय साथी होते हैं।
राजस्थान के चुरू के ताल छापर पार्क में विचरण करता काला हिरण।
सेव एनिमल्स का संदेश देता एक बच्चा।
केरल की एक खूबसूरत तस्वीर।
यह तस्वीर राजस्थान की है।
यह तस्वीर उड़ीसा की है। मानसून सीजन में इस तरह हरियाली खूबसूरती के रंग बिखेरती है।
किसी अनजान भय से दुबके बैठे बंदर।