- Home
- States
- Other State News
- इंटरनेट पर स्टार बनीं 93 साल की दादी मां, 6 दिन में 5 लाख लोग देख चुके उनके बर्थडे के वीडियो और फोटो
इंटरनेट पर स्टार बनीं 93 साल की दादी मां, 6 दिन में 5 लाख लोग देख चुके उनके बर्थडे के वीडियो और फोटो
कोलकाता. इस समय पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, हर तरफ मायूसी ही मायूसी छायी हुई है, ऐसे माहौल में कोलकाता की 93 साल की दादी मां ने अपने से डांस से सबका दिल खुश कर दिया। 10 अगस्त को दादी मां का जन्मदिन था, जिसे घरवालों ने सेलीब्रेट किया था। इस दौरान बुज़ुर्ग महिला 2018 में आई फिल्म सिम्बा के गाने 'आंख मारे' पर इस तरह ठुमके लगाए कि परिवार वाले भी उनके साथ डांस करने पर मजबूर हो गए। दादी मां का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, महज 6 दिन में 5 लाख से ज्यादा लोगों इसको देख चुके हैं। दादी के पोते गौरव साहा ने वीडियो के साथ-साथ जन्मदिन की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जो सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।
| Published : Aug 17 2020, 11:11 AM IST / Updated: Aug 17 2020, 11:18 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
जब दादी मां डांस करती हैं तो लोग सीटियां बजाने लगते हैं। उनके मूब्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके पोते ने वीडियो और तस्वीरों को शेयर कर लिखा-'थम्मा का 93वां जन्मदिन.' पार्टी रंगीन टोपी, गुब्बारे और एक बड़े चॉकलेट केक के साथ पूरी होती है। दादी को एक सुंदर सफेद साड़ी पहनाई गई और अपने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं'
परिवार के लोगों ने दादी को नई साड़ी पहनाई और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
दादी मां अपने पोते गौरव साहा के साथ डांस करती हुईं।
साल 2018 में आई फिल्म सिम्बा के गाने 'आँख मारे' पर डांस करती हुईं दादी मां।
अपने जन्मदिन का केक काटती हुईं दादी मां
बेटे को अपने जन्मदिन का केक खिलाती हुईं दादी मां।
अपने पोतों को प्यार करती हुई दादी मां।
अपने पूरे परिवार के साथ दादी मां।