- Home
- States
- Other State News
- पगड़ी का अंग्रेजों ने उड़ाया मजाक, टशन में इस पंजाबी ने उसी के रंग में खरीद डाली लग्जरी कारें
पगड़ी का अंग्रेजों ने उड़ाया मजाक, टशन में इस पंजाबी ने उसी के रंग में खरीद डाली लग्जरी कारें
दिल्ली. कहते हैं कि 'पैसा' अहंकार की वजह बन जाता है। लेकिन इस अरबपति सरदार ने इस परिभाषा को बदला है। ब्रिटेन के जाने-माने बिजनेसमैन रुबेन सिंह अपने देश की माटी के मान-सम्मान की खातिर पैसे को भी पानी की तरह बहाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। एक बार किसी अंग्रेज ने उनकी पगड़ी का मजाक उड़ा दिया। उसे 'बैंडेज' कह दिया। रुबेन सिंह ने बड़े ही सभ्य तरीके से उसे करारा जवाब दिया। उन्होंने अपनी पगड़ी के कलर की लग्जरी कारें खरीदना शुरू कर दीं। रुबेन सिंह हर साल अपने वतन यानी भारत जरूर आते हैं। 13 नंवबर को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स अपने तीन दिवसीय दौरे पर इंडिया आए। उनके संग रुबेन सिंह भी रहे। रुबेन सिंह प्रिंस चार्ल्स के अच्छे दोस्तों में शुमार हैं। इस दौरान चार्ल्स और रुबेन सिंह दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे भी गए। बता दें कि रुबेन सिंह के पिता 1960 में दिल्ली से ब्रिटेन जाकर बस गए थे। रुबेन सिंह का जन्म लंदन में ही हुआ।
- FB
- TW
- Linkdin
)