- Home
- States
- Other State News
- मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया..सुना है कि तू बेवफा हो गया..देखिए नेपाल की जीवनशैली से जुड़ीं कुछ तस्वीरें
मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया..सुना है कि तू बेवफा हो गया..देखिए नेपाल की जीवनशैली से जुड़ीं कुछ तस्वीरें
नई दिल्ली. कोरोना वायरस फैलाने के लिए जबसे चीन को दोषी माना जा रहा है, तब से वो बौखलाहट में अपना पड़ोसी धर्म भूलता जा रहा है। अमेरिका और भारत के रिश्तों से चिढ़ा चीन भारतीय सीमा में लगातार घुसपैठ कर रहा है। भारत V/s चीन के बीच नेपाल बेवजह वर्षों के रिश्ते को भुला रहा है। पिछले दिनों नेपाल की तरफ से बिहार के जानकीनगर बार्डर पर फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, 8 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपूलेख से धाराचूला तक बनाई गई एक सड़क का उद्घाटन किया था। लिपूलेख को नेपाल अपना हिस्सा बता रहा है। 18 मई को नेपाल ने एक नया नक्शा जारी किया, जिसमें भारत के तीन इलाके लिपूलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को खुद का माना। हालांकि इसके पीछे चीन की साजिश बताई जा रही है। बता दें कि नेपाल के राजघराने और ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के बीच पुराना रिश्ता है। नेपाल के राजा पशुपति राणा की शादी ग्वालियर राजघराने की राजकुमारी उषाराजे सिंधिया से हुई थी। उषा राजे स्व. माधवराव सिंधिया और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सबसे बड़ी बहन हैं। यानी पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ। आइए देखते हैं तस्वीरों में नेपाल की जीवनशैली...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
बागमती नदी किनारे बसे काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पूरे एशिया में एक प्रमुख तीर्थ स्थान रहा है। इस मंदिर को करीब 5000 साल पुराना माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
काठमांडू में पूजा पाठ करती एक एक तिब्बती बुजुर्ग। यह तस्वीर 24 फरवरी 2020 की है।
हिमालय के पीछे से सूर्योदय की किरण। यह तस्वीर 22 मार्च, 2016 को खींची गई थी।
काठमांडू के समीप छम्पी में बना एक खूबसूरत पुल। यह तस्वीर 6 अप्रैल 2016 की है।
काठमांडू में अपनी बकरियां चराती एक नेपाल लड़की। यह तस्वीर 2 मई, 2015 की है।
काठमांडू में सड़क किनारे बैठकर गप्पे मारते नेपाली। यह तस्वीर 19 सितंबर 2010 की है।
भक्तपुर में देवी चुनी गई एक बच्ची का सादर-सत्कार करती नेपाली फैमिली। यह तस्वीर 10 नवंबर, 2007 की है।
मंदिर के बाहर बैठा एक साधू।
नेपाली सेना यहां के सबसे बड़े हिंदू त्यौहार दशेन के पहले तोप चलाकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था जताते हुए।
नेपाल के बालाजू में पानी में डूबे विष्णु भगवान। यह तस्वीर 1926 की है।
नेपाल में गोरखा के घर। यह तस्वीर 1932 की है।
यह तस्वीर 1926 की है।
परंपरागत नेपाली। यह तस्वीर 1926 को खींची गई थी।
अन्नपूर्णा से दिखता हिमालय।
सिल्क का धागा निकालती नेपाली महिलाएं। तस्वीर 1932 की है।
भक्तपुर में मनाए जाने वाले गथमंगल उत्सव के दौरान एक नेपाल परंपरागत वेश-भूषा में अपनी बनाई कलाकृति के साथ बैठा हुआ। यह तस्वीर 20018 की है।
काठमांडू में पाटन दरबार चौराहा और शिवमंदिर।
पाटन में किंग पैलेस के बाहर बैठी एक नेपाल महिला।
नेपाल के एक गांव से दिखता विहंगम दृश्य।