MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • एक विवाह ऐसा भी : बछड़े-बछिया की शादी, नाचते-गाते पहुंचे बाराती, मंडप सजा, मंत्रोचार हुआ, मंगल गीत गाए गए

एक विवाह ऐसा भी : बछड़े-बछिया की शादी, नाचते-गाते पहुंचे बाराती, मंडप सजा, मंत्रोचार हुआ, मंगल गीत गाए गए

सूरत : अभी तक आपने कई ऐसी शादी देखी होगी, जिसकी यादें आपके जेहन में आज भी तरों-ताजा होंगी। लेकिन आज हम आपको ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल हटके है। ऐसी शादी के बारे में न तो आपने कभी सुना होगा और ना ही ऐसी शादी में कभी आप गए होंगे। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) के अवसर पर गुजरात (Gujrat) के सूरत (Surat) में गाय के बछड़े और बछिया की धूमधाम से शादी कराई गई। यह शादी बिल्कुल आम शादियों जैसी थी। इसमें सभी बाराती नाचते-गाते बारात में शामिल हुए। बकायदा मंडप सजाया गया था और सारी रस्में निभाई गईं। देखिए इस शादी की शानदार Photos..

Asianet News Hindi | Published : Jan 16 2022, 01:53 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

मंडप सजा, सात फेरे लिए
बछड़े और बछिया की शादी धूमधाम से मंदिर में कराई गई। इस शादी में वर-वधू दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए। लाडवी गांव में हुई इस शादी को लेकर पूरा गांव उत्साहित दिखा। बछड़े की तरफ से आए बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया गया। 

25
Asianet Image

दूल्हा-दुल्हन सजे
यह शादी बिल्कुल हटके थी। सिर पर साफा बांधे दूल्हा बने बछड़े को देख हर कोई आश्चर्य से भरा हुआ था। उसे नए-नए कपड़े पहनाए गए थे। दुल्हन बछिया भी सात श्रृंगार किए हुए थी। उसके सिर पर मुकुट बांधा गया था और उसे लाल जोड़े पहनाए गए थे।

35
Asianet Image

मंत्रोच्चार हुआ, मंगल गीत गाए गए 
वर के रूप में बछड़े का नाम शंखेस्वर है, जबकि वधू के रूप में बछिया का नाम चन्द्रमौली है। दोनों की शादी मंदिर में हुई। वहां मंडप तैयार किया गया। दोनों पक्ष के लोग उस मंडप में बैठे। मंगल गीत गाए गए। पंडित मंत्रोचार कर रहे थे।

45
Asianet Image

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
बछड़ा और बछिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि लाडवी गांव की एक गौशाला में हुई, जहां गौशाला के संचालक संत की वधू के रूप में बछिया है जबकि वर के रूप में जयंती भाई का बछड़ा है।

55
Asianet Image

उत्तरायण पर गौ-दान का महत्व
बछिया के मालिक जयंती भाई ने बताया कि उत्तरायण का दिन पवित्र माना जाता है। मकर संक्रांति पर गौदान का काफी महत्व होता है। हम लोगों को मन में ऐसा करने का विचार आया तो हमने ऐसा आयोजन किया। उन्होंने बताया कि बछड़ा और बछिया दोनों की उम्र एक साल है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories