MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • इस क्राइम रिपोर्टर ने देखा कुछ ऐसा शॉकिंग कि छोड़ दी अपनी जॉब, अब कर रहीं इस फील्ड में काम

इस क्राइम रिपोर्टर ने देखा कुछ ऐसा शॉकिंग कि छोड़ दी अपनी जॉब, अब कर रहीं इस फील्ड में काम

अहमदबाद, गुजरात. लॉकडाउन ने लोगों की जिंदगी पर बुरा असर डाला है। काम-धंधा बंद होने से लोगों के भूखों मरने की नौबत आ गई है। लेकिन इस संकट के बीच लोग अब रोजी-रोटी के नये अवसर भी तलाश रहे हैं। गुजरात का एक NGO रेड लाइट एरिया की यौनकर्मियों के लिए रोजगार के नये मौके लेकर सामने आया है। NGO की मदद से इन महिलाओं को मास्क बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। NGO की प्रमुख सोनल रोचानी कहती हैं कि इससे दो फायदे हैं। पहला-महिलाओं को रोजगार मिलेगा और दूसरा-उन्हें नारकीय जिंदगी से बाहर निकलने का मौका भी मिलेगा। आपको बता दें कि सोनल पहले एक क्राइम रिपोर्टर थीं। रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा देखा कि जॉब छोड़कर महिलाओं के लिए काम करने की ठानी। जानिए सोनल की कहानी....

Asianet News Hindi | Updated : Jul 21 2020, 12:11 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

बात 2005 की है। सोनल रिपोर्टिंग के दौरान अकसर सिविल अस्पताल जाती थीं। एक दिन उन्होंने देखा कि अस्पताल में एक गर्भवती महिला आई हुई थी। उसे ससुरालवालों ने जला दिया था। उसके गर्भ में लड़की थी। सोनल को यह देखकर बड़ा दु:ख हुआ। उन्होंने उस महिला की मदद की और फिर 5 साल बाद नौकरी छोड़कर ग्रामीण महिलाओं के लिए काम करने की ठानी।
 

25
Asianet Image

सोनल वर्ल्ड बैंक के साथ भी कई परियोजनाओं में काम कर चुकी हैं। उनका उद्देश्य रहता है कि सरकारी योजनाओं का पैसा जरूरतमंदों से पहुंचे।

35
Asianet Image

सोनल गांवों में महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगवाती हैं। वे महिलाओं को रोजगार दिलाते हुए सस्ती सैनेटरी नैपकिन भी बनवाने का काम करती हैं।

45
Asianet Image

सोनल कई स्कूलों में बच्चों के लिए करियर गाइडेंस का काम भी कराती हैं। इसके लिए वे स्वयंसेवी शिक्षकों को बुलाती हैं।
 

55
Asianet Image

लॉकडाउन में सोनल यौनकर्मियों को मास्क बनाने की ट्रेनिंग दे रही हैं। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories