- Home
- States
- Other State News
- आखिरी सांस लेते समय जब सास ने पकड़ा बहू का हाथ, निकल पड़े आंसू...बहू ने निभाया अपना फर्ज
आखिरी सांस लेते समय जब सास ने पकड़ा बहू का हाथ, निकल पड़े आंसू...बहू ने निभाया अपना फर्ज
सूरत, गुजरात. यह कहानी सास और बहू के रिश्तों से जुड़ी है। आमतौर पर सास और बहू के बीच तू-तू, मैं-मैं की कहानियां ही सुनने को मिलती हैं। लेकिन यहां एक बहू ने अपनी सास की अंतिम इच्छा पूरी करने पुराने रीति-रिवाजों को तोड़ दिया। उसने सास की अर्थी को कंधा दिया। यह देखकर लोगों को हैरानी हुई, लेकिन फिर बहू और सास के अटूट प्यार को जानकर आंखों से आंसू निकल पड़े। यह मामला सूरत के अडाजण से जुड़ा है। गंगेश्वर महादेव मंदिर के पीछे शिवाजी कॉम्पलेक्स के नजदीक स्थित अर्चन अपार्टमेंट में रहने वाली धनकुंवर बेन का 6 मार्च को देहांत हो गया था। सास की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अर्थी को बहू कंधा दे। बहू मीनाक्षी बेन फाइनेंशियल एडवाइजर हैं। उनके पति और मृतका के बेटे बलवंत भाई मिस्त्री ने बताया कि सास-बहू बहुत करीब थीं। अपने देवर के साथ सास को कंधा देते वक्त बहू की आंखों से आंसू निकल रहे थे।(आगे पढ़ें इसी कहानी का अगला भाग...)
| Published : Mar 14 2020, 02:58 PM IST / Updated: Mar 14 2020, 04:11 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin