- Home
- States
- Other State News
- हाथ की मेंहदी भी नहीं उतरी और ड्यूटी कर रही ये लेडी कांस्टेबल, बोली-मेरी हर सांस देश के नाम..
हाथ की मेंहदी भी नहीं उतरी और ड्यूटी कर रही ये लेडी कांस्टेबल, बोली-मेरी हर सांस देश के नाम..
नई दिल्ली/ लखनऊ. इस वक्त जब पूरा देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। लेकिन, इसके बावजूद भी दहशत के बीच अगर कोई हमारी रक्षा कर रहा है तो वह है हमारी पुलिस। जिसके जवानों ने हर तरफ मोर्चा संभाल रखा हैं। जो अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी ड्यूटी का फर्ज अदा कर रही है। ऐसी ही एक मानवता कि मिसाल पेश की है एक लेडी कांस्टेबल ने। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फेसबुक पर लोग इस महिला शक्ति को सलाम कर रहे हैं।
| Updated : Apr 02 2020, 11:46 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
16
)
दरअसल, उत्तर प्रदेश के आईपीएस नवनीत सिकेरा ने अपनी फेसबुक पेज पर एक नव नवविवाहित महिला पुलिसकर्मी की फोटो शेयर की है। जिसमें अफसर ने कैप्शन में लिखा है- 'मेहंदी के रंग का क्या , फिर से चढ़ जाएगा। देश का रंग फीका नहीं पड़ने दूंगी, मेरी हर सांस देश के नाम'। तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि महिला सिपाही ने अपने हाथों में शादी का चूड़ा और मेहंदी लगा रखी है। लेकिन इसके बावजूद भी वह संकट के समय ड्यूटी कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग ऐसी महिला शक्ति को सैल्यूट कर रहे हैं।
26
कुछ दिन पहले आएपीएस नवनीत सेकरा ने अपनी फेसबुक पेज पर एक पुलिसवाले की यह बेहद मार्मिक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें अफसर ने कैप्शन में लिखा है-जो भी हो जैसे भी हो मैं अपनी आखिरी सांस तक आपकी हिफाज़त करूँगा।
36
यूपी पुलिस में आईजी नवनीत सिकेरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यही नहीं, फेसबुक पर आने वाली आम लोगों की शिकायतों पर भी वो एक्शन लेते हैं। इस वजह से वो अकसर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। लखनऊ में कुख्यात गैंगेस्टर रमेश कालिया के एनकाउंटर के बाद आईपीएस नवनीत सिकेरा का नाम चर्चा में आया था। अबतक ये करीब 60 एनकाउंटर कर चुके हैं।
46
कोरोना के संकट के बीच ऐसी ही मिसाल पेश कर रही है गुजरात की एक 6 महीने की गर्भवती लेडी कांस्टेबल। जिनका नाम नसरीन जुनैद बेलीम है और वह छु्ट्टी लेकर घर में आराम करने की बजाय ड्यूटी पर तैनात है।
56
तस्वीर में दिखाई दे रहे यह पुलिसकर्मी बिहारी लाल हैं। जिन्होंने लॉकडाउन में एक बुजुर्ग अम्मा जो सड़क पर जीवन जी रही है उनको यकीन दिलाया कि घबराने की बात नहीं है। क्योंकि पुलिस की मेस से रोजाना आपको खाना दिया जाएगा।
66
इस दौरान देश की पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ गरीबों के लिए मसीहा बनी हुई है। सड़कों पर बैठकर खाना खा रहे पुलिस जवानों की यह तस्वरी कहां कि है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर सिर्फ उनकी फोटो वायरल हो रही है।