MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • कोरोना: ये वो खूबसूरत जगह हैं, जहां हजारों लोग उमड़ते थे, लेकिन आजकल सन्नाटा पसरा हुआ है

कोरोना: ये वो खूबसूरत जगह हैं, जहां हजारों लोग उमड़ते थे, लेकिन आजकल सन्नाटा पसरा हुआ है

शिमला, हिमाचल प्रदेश. कोरोना वायरस ने सारी दुनिया की 'सांसें' रोक दी हैं। सबकुछ ठप हो गया है। चहल-पहलवाले बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पर्यटन स्थल वीरान पड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने देशभर में 21 दिनों तक लॉक डाउन की घोषणा की है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इसके अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं है। अभी तक कोरोना वायरस की कोई दवा नहीं बन सकी है। जहां तक हिमाचल प्रदेश की बात है कि यहां पिछले 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। शुरुआती दिनों में कोरोना के संदिग्ध मिले थे। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में कई लोगों के सैंपलों की जांच की गई थी, अच्छी बात रही कि वे सभी निगेटिव आईं। पूरे प्रदेश में 99 संदिग्धों की जांच की गई थी, इनमें से सिर्फ 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देखिए शिमला के अलावा कुछ अन्य जगहों की नई-पुरानी तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Updated : Mar 26 2020, 02:05 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन शिमला में लॉक डाउन के दौरान कुछ ऐसा सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां गर्मियों में अकसर हजारों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन कोरोना ने सबकुछ सूना कर दिया है।
26
Asianet Image
शिमला में लॉक डाउन का पालन कराने प्रशासन सख्ती बरत रहा है। जो लोग उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस ने शिमला में 21 ऐसे ही लोगों को गिरफ्तार किया।
36
Asianet Image
शिमला के डिप्टी कलेक्टर अमित कश्यप ने बताया कि आवश्यक चीजें खरीदने गुरुवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी। रेलवे ने कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलने वाली 6 ट्रेनों को 14 अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दिया है।(आगे देखें देश के कुछ ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीरें..जहां महीनेभर पहले लोगों की भीड़ लगी रहती थी...)
46
Asianet Image
मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया। आमतौर पर यहां मेला सा लगा दिखा जाता रहा है। ऐसी भीड़ हमेशा मौजूद रहती थी। लेकिन अब ऐसा मंजर नहीं दिखाई देता।
56
Asianet Image
दिल्ली के लाल किले को देखने देश-दुनिया से लोग पहुंचते थे। ऐसा दृश्य आम होता रहा है यहां। लेकिन कोरोना के चलते अब यहां भी सन्नाटा पसरा है।
66
Asianet Image
आगरा का ताजमहल। यहां आमदिनों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही है। यह पुरानी तस्वीर इसकी गवाही देती है। लेकिन कोरोना ने सबकुछ सूना कर दिया है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories