MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • 18 इमोशनल तस्वीरें, ये वो गरीब हैं, जिन्हें इस कठिन समय में आपकी मदद की बहुत जरूरत है

18 इमोशनल तस्वीरें, ये वो गरीब हैं, जिन्हें इस कठिन समय में आपकी मदद की बहुत जरूरत है

नई दिल्ली.  ये तस्वीरें लॉक डाउन के दौरान समूचे देश की स्थिति बयां करती हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 21 दिनों तक लॉक डाउन किया है। कोरोना को हराने यह आवश्यक है। क्योंकि इस संक्रमण का अभी तक कोई इलाज नहीं खोजा सका है। इस कठिन परिस्थिति में उन लोगों की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है, जो आर्थिक रूप से सम्पन्न हैं। सारे धंधे-पानी बंद होने से दिहाड़ी मजदूरों के अलावा छोटे-मोटे काम करने वाले गरीबों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। आवागमन आदि बंद होने से घबराए मजदूर पैदल ही कोसों दूर अपने-अपने घरों की ओर लौटते देखे जा सकते हैं। भूखे-प्यासे इन मजदूरों के साथ उनके बच्चे भी हैं। ऐसी ही हालत अन्य मजदूरों और गरीबों की भी है। उन्हें रोटी के लिए तरसना पड़ रहा है। सिर्फ इंसान ही क्यूं, बाजार आदि बंद होने से जानवर भी भूखे-प्यासे भटक रहे हैं। देखिए ऐसी ही कुछ तस्वीरें और मदद के लिए आगे आएं...

Asianet News Hindi | Published : Mar 28 2020, 12:32 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
118
Asianet Image
यह तस्वीर झारखंड के पश्चिम सिंह भूम की है। CM के ट्वीट के बाद डिप्टी कलेक्टर ने इस बुजुर्ग महिला के खाने का प्रबंध किया।
218
Asianet Image
यह तस्वीर भी झारखंड के पश्चिम सिंहभूम की है। बेसहारा बुजुर्गों को प्रशासन खाना पहुंचाने का प्रबंध कर रहा है।
318
Asianet Image
यह तस्वीर भी झारखंड के पश्चिम सिंहभूम की है। ऐसी बुजुर्ग महिलाएं देश के हर कौने में होंगी। इन्हें मदद की जरूरत है।
418
Asianet Image
यह तस्वीर अहमदाबाद की है। इन गरीबों की फिक्र करना सरकार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है।
518
Asianet Image
इन दिहाड़ी मजदूरों के लिए रोजी-रोटी की व्यवस्था मुश्किल का काम हो चली है। इसलिए मदद करें।
618
Asianet Image
यह तस्वीर एक महिला मजदूर हैं, जो काम बंद होने से पैदल ही मीलों दूर अपने घर को निकल पड़ी।
718
Asianet Image
यह तस्वीर दिल्ली की है। ऐसे लोगों की जिंदगी रोज कमाने-खाने पर चलती है। इसलिए इनकी मदद करते रहें।
818
Asianet Image
यह तस्वीर दिल्ली की है। ऐसी विकट परिस्थिति में ही मदद का सही मूल्य साबित होता है।
918
Asianet Image
जिनकी जिंदगी रोज कमाने-खाने पर चलती है, मौजूदा हालत में उनकी फिक्र जरूर करें।
1018
Asianet Image
सिर्फ इंसान ही नहीं, पशु-पक्षियों के दाने-पानी का प्रबंध करना भी परोपकार है।
1118
Asianet Image
यह तस्वीर दिल्ली के एक रिक्शावाले की है। लॉक डाउन के कारण उसका मजदूरी बंद हो चुकी है। इसकी चिंता उसके माथे पर साफ देखी जा सकती है।
1218
Asianet Image
दिल्ली की यह तस्वीर गरीबों की चिंता को दिखाती है।
1318
Asianet Image
आवागमन बंद होने से मजदूर पैदल ही अपने घरों की ओर लौट पड़े हैं। इनकी मदद करें।
1418
Asianet Image
यह तस्वीर झारखंड के जमशेदपुर की है।
1518
Asianet Image
काम-धंधे बंद होने से गरीबों को ज्यादा अधिक दिक्कत हो रही है।
1618
Asianet Image
यह तस्वीर दिल्ली की है। लोग मीलों दूर से काम-धंधे की तलाश में यहां आए थे। अब काम बंद होने से निराश लौट रहे हैं।
1718
Asianet Image
गरीबों और असहाय लोगों को भोजन कराने की जिम्मेदारी इस वक्त पूरे समाज की है।
1818
Asianet Image
काम-धंधे भले बंद हो गए हों, लेकिन किसी मजदूर का मेहनताना न रोकें। यह कठिन दौर भी निकल जाएगा।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories