MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • कोरोना कैसे नहीं भागेगा..देखिए लोग वायरस को खदेड़ने कैसे-कैसे तौर-तरीके अपनाए रहे हैं

कोरोना कैसे नहीं भागेगा..देखिए लोग वायरस को खदेड़ने कैसे-कैसे तौर-तरीके अपनाए रहे हैं

सूरत. यह अजीब बात है कि जब देश में कोरोना की एंट्री हुई थी, तब लोग उसे लेकर बेहद डरे हुए थे। तब लोगों में डर ज्यादा था और संक्रमितों की संख्या कम। अब जबकि संक्रमितों की संख्या काफी अधिक है, लोगों में कोरोना के प्रति उतना डर नहीं रहा। यह सकारात्मकता अच्छी बात है। हां, जरूरत गाइड लाइन का पालन करने की है। कोरोना काल में लोगों की मानसिकता पर क्या असर पड़ा है..जीवन में क्या परिवर्तन आया है..ये तस्वीरें यही दिखाती हैं। लोग कोरोना को भगाने जादू-टोना से लेकर टोटके तक कर रहे हैं। बता दें कि देश में इस समय 3 लाख 43 हजार संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9900 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यह अच्छी बात है कि एक लाख 80 लोग ठीक भी हो चुके हैं। आइए देखते हैं कुछ तस्वीरें..

Asianet News Hindi | Published : Jun 16 2020, 03:07 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

यह तस्वीर गुजरात के सूरत की है। कोरोना से छुटकारा पाने लोग इस तरह के टोटके भी कर रहे हैं। यहां एक व्यापारी ने तापी(ताप्ती) नदी में 500 किलो बर्फ डलवाई। बर्फ डाल रहे एक शख्स ने बताया कि उसके सेठ ने अब तक 3500 किलो बर्फ नदी में बहाई है। सेठ का तर्क है कि इससे नदी का पानी ठंड होगा और कोरोना का प्रकोप चला जाएगा।

25
Asianet Image

यह तस्वीर झारखंड की है। झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासी ग्रामीण अंचलों में महिलाएं कोरोना देवी को मानकर पूजा अर्चन करते देखी गई थीं।
 

35
Asianet Image

यह तस्वीर मुंबई की है। वॉक पर निकली महिला ने सिर पर एक ऐसी कैप पहनी हुई थी, जिसके दोनों ओर लकड़ी निकली हुई थीं। इसका मकसद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना था।

45
Asianet Image

कोलकाता में रामकृष्ण मिशन के मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना करती महिला।

55
Asianet Image

यह तस्वीर नोएडा की है। यहां के कई टैक्सी ड्राइवरों ने गाड़ी में प्लास्टिक शीट लगा ली हैं, ताकि संक्रमण न फैले।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories