MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • सूटकेस में लाश: जब मंगेतर को पता चला होने वाली बीवी का राज़, सास को एक साजिश के लिए 'पटाया'

सूटकेस में लाश: जब मंगेतर को पता चला होने वाली बीवी का राज़, सास को एक साजिश के लिए 'पटाया'

वडोदरा, गुजरात.  14 नवंबर को वडोदरा के पास करजण रेलवे ट्रैक पर सूटकेस में मिली लाश का रहस्य सामने आ गया है। यह मर्डर मृतकी की प्रेमिका, उसकी मां और मंगेतर ने किया था। मृतक दो बच्चों का पिता था। दिल्ली निवासी मृतक फइनेंसर था। वो प्रेमिका से दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों ने प्रेमिका का दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। बाद में जब प्रेमिका के मंगेतर को इस प्रेम कहानी के बारे में पता चला, तो उसने यह साजिश रची। लाश की शिनाख्त के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच करने वडोदरा पहुंची थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि 46 वर्षीय नीरज गुप्ता का फैजल पठान नाम की लड़की से प्रेम-प्रसंग था। फैजल नीरज के दिल्ली स्थित ऑफिस में ही नौकरी करती थी। इसी बीच फैजल की जुबेर पठान नामक युवक से रिश्ता पक्का हो गया। नीरज ने इसका विरोध किया। उसने अपने रिश्ते के बारे में जुबेर को भी बता दिया। आगे पढ़ें फिर क्या हुआ...

Asianet News Hindi | Published : Nov 20 2020, 01:39 PM
5 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

अपनी मंगेतर से किसी और के प्रेम-संबंध होने की खबर सुनकर जुबेर का खून खौल उठा। उसने नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसमें फैजल की मां को भी शामिल कर लिया। फैजल पर दबाव में आकर इस साजिश में शामिल हो गई। 13 नंबर को जुबेर ने फैजल के जरिये नीरज को घर बुलाया। फिर फैजल, उसकी मां शाहीन और जुबेर ने नीरज के सिर में ईंट मार दी। इसके बाद उसका गला रेत दिया। 
(तस्वीर में फैजल पठान, उसकी मां शाहीन और मंगेतर जुबेर)

 आगे पढ़े इसी घटना के बारे में...

28
Asianet Image

आरोपियों ने लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए। इसके बाद एक बड़े सूटकेस में रखा और दिल्ली से मडगांव जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। वडोदरा के करजण रेलवे ट्रैक के पास मौका देखकर सूटकेस फेंक दिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

38
Asianet Image

नीरज के लापता हो जाने पर उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। चूंकि नीरज और फैजल के रिश्ते के बारे में उसे पता था, इसलिए उसने पुलिस के सामने शक भी जाहिर किया था। आगे पढ़ें-लवमैरिज का दर्दनाक अंत: दिवाली से पहले पत्नी ने जहर खाकर दी जान, अब पति ने ट्रेन से लगाई मौत की छलांग

48
Asianet Image

जलगांव, महाराष्ट्र. पत्नी की सुसाइड से दु:खी पति ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे दी। इससे पहले ट्रेन के गेट पर खड़े होकर उसने फेसबुक पर LIVE आकर अपने परिवार के लिए एक वीडियो संदेश दिया। पत्नी ने दिवाली से पहले जहर खाकर जान दी थी। घटना शहर के कंचननगर इलाके की है। प्रमोद शेटे ने मंगलवार को सुसाइड किया। प्रमोद और कंचन शेटे (26) ने लवमैरिज की थी। उनके दो मासूम बच्चे हैं। प्रमोद ने वीडियो के जरिये अपने माता-पिता को सुसाइड के बारे में बताया। आगे पढ़ें-28 के पति और 23 साल की पत्नी के बीच दिवाली की रात आ गया 'वो'..सामने आई यह कहानी

58
Asianet Image

रेवाड़ी, हरियाणा. पति-पत्नी और 'वो' के शक में यहां एक मर्डर सामने आया है। गढ़ी बोलनी रोड स्थित कॉलोनी से दिवाली की रात गायब हुई 23 वर्षीय महिला की हत्या किसी और ने नहीं, उसके पति ने ही की थी। इस मामले में आरोपी के साथ उसके पिता को भी अरेस्ट किया गया है। लक्ष्मण सिंह मूल रूप से कोसली क्षेत्र के गांव भड़ंगी के रहने वाले हैं। यहां वे अपने बेटे 28 वर्षीय आशीष उर्फ मोनू यादव के साथ रहते हैं। दिवाली के अगले दिन परिजनों ने मॉडल टाउन थाना में पूजा की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आरोपी आशीष ने माना कि उसे अपनी पत्नी के किसी और के साथ संबंध होने का शक था। उसने शव को बेडशीट से बांधकर ठिकाने लगाया था। आगे पढ़ें-लवमैरिज के 39 दिन बाद: डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद करके 8वीं मंजिल से कूद गई नर्स पत्नी

68
Asianet Image

भिलाई, छत्तीसगढ़. सालभर पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी 39 दिन पहले लवमैरिज के बाद पूरी हुई। लेकिन अब अचानक प्रेमिका के मोबाइल पर कोई ब्लैकमेलिंग के कॉल करने लगा, मैसेज भी भेजने लगा। रविवार रात करीब 9.30 बजे पति-पत्नी ने साथ खाना खाया। इसके बाद पत्नी ने पति को बेडरूम में लॉक किया और बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में हुई। रात करीब 10.30 बजे नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला। डॉ. महेंद्र देवांगन ने बताया कि उन दोनों की पहचान सालभर पहले एक निजी अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों ने 8 अक्टूबर को ही कोर्ट में लवमैरिज की थी। प्रीति ने यह दूसरी शादी की थी। उसकी पहली शादी से हुई बेटी को नानी अपने साथ लेकर चली गई थी। आगे पढ़ें-बीमार पति की मौत का सदमा सह न सकी बीवी, वाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट करके हॉस्पिटल में ही दे दी जान

78
Asianet Image

रायपुर, छत्तीसगढ़. टीबी से बीमार पति की मौत से दु:खी पत्नी ने अस्पताल में ही सुसाइड कर लिया। मृतका के पति का रायपुर के दाऊ कल्याणसिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (DKS)में पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था। पति की शनिवार रात को मौत हो गई थी। रविवार को उसका शव घर जाना था कि इससे पहले ही पत्नी ने अपनी जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा कि अलविदा दोस्तों... भूल-चूक माफ करना। 45 वर्षीय निखत अंजुम ने 2008 में जाहिद अली से लवमैरिज की थी। जाहिद के मामा अकील रहमान ने रविवार सुबह गोलबाजार थाने में घटना की जानकारी दी। महिला ने एक पॉलिथीन को गले में बांध लिया था। इससे उसका दम घुट गया। जाहिद भिलाई तीन में निखत के साथ रहता था। आगे पढ़ें अपराध की कुछ चौंकाने वाली घटनाएं....

88
Asianet Image

औरंगाबाद, महाराष्ट्र. महज 17 महीने की शादी में ही दम्पती के बीच इतनी खटास आ जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। 29 अक्टूबर को अपनी पत्नी 21 वर्षीय सोनाली किरण साठे की हत्या ( murder of wife) करके गायब हुए पति किरण अशोक साठे की लाश भी एक तालाब से मिली। दम्पती दौलताबाद के मालीवाड़ा इलाके में रहता था। इनका एक मासूम बेटा किशु है। इस बीच पुलिस को किरण का एक ऑडियो क्लिप मिला है। इसमें वो हत्या की बात कबूल रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि यह ऑडियो क्लिप उसी का है या नहीं। ऑडियो क्लिप में किरण कहते सुना जा रहा है कि उसने पुणे से अपने किसी दोस्त को बुलाया और सोनाली की हत्या कर दी। क्लिप में यह भी सुना गया कि उसे बहुत गुस्सा आ रहा था। वो यानी सोनाली बहुत बहस करती थी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories