MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • ब्लास्ट की आवाज सुनकर घर से भागी-भागी फैक्ट्री पहुंची पत्नी..वहां जाकर जो दृश्य देखा, उसके हाथ-पैर कांप उठे

ब्लास्ट की आवाज सुनकर घर से भागी-भागी फैक्ट्री पहुंची पत्नी..वहां जाकर जो दृश्य देखा, उसके हाथ-पैर कांप उठे

भरुच, गुजरात. ये तस्वीरें गुजरात के भरुच जिले के दहेज-सेज-2 में एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को हुए ब्लास्ट के बाद की हैं। पहली तस्वीर ब्लास्ट में जलकर और धुएं से पूरी तरह काले पड़े कर्मचारी की है। दूसरी तस्वीर इस हादसे में अपने पति को खोने वाली एक महिला की है। इसका परिवार फैक्ट्री के पास ही रहता है। जब उसने धमाके की आवाज सुनी, तो घबरा गई। वो दौड़ी-दौड़ी फैक्ट्री पहुंची। वहां जब पति की जलकर पूरी काली पड़ चुकी लाश देखी, तो कांप उठी। बता दें कि इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। आग पर काबू पाने 15 से ज्यादा फायरब्रिगेड को बुलाना पड़ा था। हादसे में घायल हुए कर्मचारियों में से दो ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार बिहार के हैं। इनमें गोपालगंज के सूरजलाल सिंह (34), रोहतास के मुन्ना सिंह (38), समस्तीपुर के त्रिपुरारी कुमार और दरभंगा के हरिदर्शन कुमार शामिल हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 05 2020, 10:33 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

एक मृतक की पत्नी ने रोते हुए कहा कि उसके पति यशस्वी कंपनी में हैल्पर थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब उसने धमाके की आवाज सुनी, तो घर का काम छोड़कर फैक्ट्री भागी। इससे पहले उसने पति को मोबाइल पर कॉल भी किया। जब वो फैक्ट्री पहुंची, तो देखा...वहीं अफरा-तफरी का माहौल था। बड़ी मुश्किल में अंदर पहुंची। देखा..मलबे के बीच लाशें पड़ीं थी। घायल पड़े थे। लाशें पूरी तरह जल चुकी थीं। वो अपने कदकाठी से अपने पति को पहचान पाई। (पहली तस्वीर किसी अन्य घायल की है)

25
Asianet Image

इस मामले में गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को क्लोजर नोटिस दिया है। इसके अलावा एक करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
 

35
Asianet Image

बताते हैं कि हादसा ऑर्थो डाईक्लोरो बेन्जीन केमिकल गैस से हुआ। माना जा रहा है कि इस रसायन में कोई दूसरा केमिकल मिलाने से यह हादसा हुआ होगा।

45
Asianet Image

आग पर काबू पाने 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं थी। आग से निकला धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई थीं। लेकिन एम्बुलेंस देरी से पहुंचीं। इस दौरान आग से झुलसे कर्मचारी दर्द से तड़पते सड़क पर खड़े रहे। 

55
Asianet Image

घायलों को भरुच के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग पर 4 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। ब्लास्ट इतना भीषण था कि उसकी आवाज 20 किमी दूर भावनगर में सुनाई पड़ी। ब्लास्ट कंपनी के स्टोरेज एरिया में हुआ।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories