MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • गुजरात में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, आग से झुलसे 32 कर्मचारी, 5 की मौत, धुएं से ऐसे काले पड़ गए लोग

गुजरात में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, आग से झुलसे 32 कर्मचारी, 5 की मौत, धुएं से ऐसे काले पड़ गए लोग

भरुच, गुजरात. जिले की दहेज स्थित यशस्वी केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 32 कर्मचारी झुलस गए। यह तस्वीर बताती है कि कर्मचारी कितनी बुरी तरह झुलसे हैं। आग पर काबू पाने 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। आग से निकला धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई थीं। लेकिन एम्बुलेंस देरी से पहुंचीं। इस दौरान आग से झुलसे कर्मचारी दर्द से तड़पते सड़क पर खड़े रहे। घायलों को भरुच के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। आग पर 4 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। ब्लास्ट इतना भीषण था कि उसकी आवाज 20 किमी दूर भावनगर में सुनाई पड़ी। ब्लास्ट कंपनी के स्टोरेज एरिया में हुआ।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 03 2020, 05:29 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। फायर बिग्रेड ने समय पर पहुंचकर करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ब्लास्ट में घायल एक कर्मचारी।

25
Asianet Image

घटना के दौरान फैक्ट्री के बाहर दहशत में खड़े कर्मचारी।

35
Asianet Image

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद धुएं का गुबार मीलों दूर तक दिखाई पड़ा।

45
Asianet Image

ब्लास्ट होते ही कर्मचारी फैक्ट्री छोड़कर बाहर निकल आए थे।

55
Asianet Image

ब्लास्ट इतना भीषण था कि उसकी आवाज 20 किमी दूर भावनगर तक सुनाई पड़ी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories