MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है, ये कश्मीर है

कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है, ये कश्मीर है

श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर). ये तस्वीरें जन्नत कही जाने वाली कश्मीर घाटी की हैं। चारों ओर सफेद चादर यानी बर्फ से ढंकी कश्मीर घाटी में मौसम का ऐसा बर्फीला मिजाज 60 साल बाद देखने को मिला है। कश्मीर और लद्दाख में नवंबर में पहली बार 300 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुछ दिनों से जम्मू सहित कुछ अन्य इलाकों में ओलावृष्टि ने हाड़ कंपाने वाली ठंड कर दी है। यहां पश्चिमी हवाओं की अठखेलियों ने पूरी घाटी को 'शांति' के रंग में रंग दिया है। यानी सफेद चादर ओढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्विमी  हवाओं और अरब सागर में उठे महासाइक्लोन के फ्यूजन से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में यह मौसम देखने को मिल रहा है। इसका असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर भी पड़ा है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 29 2019, 01:38 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
आपको बता दें कि घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी 7 और 8 नवंबर हुई थी। तब 24 घंटों में 4 फीट तक बर्फ की परत जम गई थी। इसके बाद फिर 11 नवंबर को मौसम बदला। इसके बाद से तो जैसे लगातार मौसम ठंडी आहें भर रहा है।
26
Asianet Image
मौसम विभाग के अनुसार पश्विमी हवाओं का असर कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों पर पड़ा। वहीं पाकिस्तान से आई उत्तरी हवाओं ने जम्मू-कश्मीर के बाकी हिस्सों को सर्द बना दिया।
36
Asianet Image
पिछले कुछ दिनों से मौसम के इस मिजाज के कारण घाटी का तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। सड़कों पर जमी बर्फ के कारण वाहनों के पहिये थम गए हैं। सबसे ज्यादा बर्फबारी श्रीनगर और आसपास देखने को मिली है।
46
Asianet Image
घाटी मे आमतौर पर जनवरी में ही तापमान जीरो पर जाता रहा है। लेकिन ऐसा 60 साल बाद देखने को मिला कि नवंबर में ही बर्फ ने घाटी को जमा दिया। तापमान जीरो से नीचे लुढ़क गया। यानी दो तरफ से आईं हवाओं ने 300 प्रतिशत बारिश करा दी।
56
Asianet Image
मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले नवंबर 1959 में ऐसी बारिश देखने को मिली थी। तब कश्मीर में 64.3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि घाटी के लिए यह कोई अजूबी घटना नहीं है।
66
Asianet Image
मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों में घाटी में मौसम का मिजाज सुधरेगा। दिसंबर में मौसम का नया चक्र देखने को मिलेगा। पिछले साल 2 नवंबर को श्रीनगर में बर्फबारी हुई थी।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories