MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • फांसी से पहले हर सेकेंड पर थी 15 लोगों की नजर, निर्भया के दरिंदों की आखिरी रात भी बेचैनी में गुजरी

फांसी से पहले हर सेकेंड पर थी 15 लोगों की नजर, निर्भया के दरिंदों की आखिरी रात भी बेचैनी में गुजरी

नई दिल्ली। निर्भया के चार दरिंदों अक्षय ठाकुर, पावन गुप्ता, विनय शर्मा और मुकेश सिंह को सात साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटका दिया गया। तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाने की  प्रक्रिया सुबह 3.30 बजे शुरू हुई। फांसी से पहले समूचे जेल को लॉकडाउन कर दिया गया था। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 20 2020, 02:12 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
जेल सूत्रों के मुताबिक फांसी से पहले चारों दोषियों की आखिरी रात काफी बेचैनी में गुजरी। आखिरी रात में कैदियों के हर सेकेंड पर नजर रखी जा रही थी। फांसी के लिए सेल से निकाले जाने से पहले तक 15 लोगों की एक टीम जेल के अंदर कैदियों पर नजर गड़ाए हुए थी। जेल प्रशासन को आशंका थी कि फांसी से पहले कैदी आत्महत्या का प्रयास कर सकते हैं।
28
Asianet Image
कैदी बार-बार उठ रहे थे, करवटें बदल रहे थे। कैदियों की बेचैनी आखिरी के मिनटों में तो कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी। जेल में अफसरों के आने के साथ ही फांसी की प्रक्रिया शुरू हो गई।
38
Asianet Image
जेल के वार्ड में बंद कैदियों को उठाया गया। उन्हें नहाने और कपड़े बदलने को कहा गया। कोई कैदी नहाने को तैयार नहीं हुआ। हालांकि विनय रोने लगा। जेल सूत्रों के आधार पर छपी रिपोर्ट्स की मानें तो विनय ने कपड़े नहीं बदले। फांसी से पहले कैदियों को चाय दी गई।
48
Asianet Image
फांसी से कुछ देर पहले चार दोषियों में से एक मुकेश के परिजनों ने मुलाक़ात की। इस दौरान मुकेश और उसके घरवाले लगातार रोते रहे।
58
Asianet Image
कैदियों को आखिरी रात फांसी घर के ही पास के सेल में रखा गया था। दो कैदी एक सेल में साथ थे जबकि दो कैदियों को अलग अलग सेल में रखा गया। जब सेल से कैदियों को बाहर निकाला गया उनकी हालत काफी खराब थी।
68
Asianet Image
कैदियों के चेहरे पर चिंता के भाव थे। फांसी के तख्त की ओर बढ़ते कैदियों के कदम लड़खड़ा रहे थे। कैदी रो रहे थे और माफी मांग रहे थे।
78
Asianet Image
फांसी से पहले दोषियों का मेडिकल चेकअप किया गया। फांसी के तख्त के पास दोषियों और जल्लाद के अलावा सिर्फ पांच लोग मौजूद थे। जेल अधीक्षक, जेल उप अधीक्षक, रेजीडेंट मेडिकल ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और एक जेल स्टाफ।
88
Asianet Image
दोषियों ने फांसी से पहले अपनी आखिरी इच्छा नहीं बताई। फंदे पर लटकाए जाने से पहले विनय की हालत बहुत खराब थी।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories