Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Other State News
  • गर्ल्स हॉस्टल में सो रही थी लड़की, फूड डिलीवर बॉय दबे पांव कमरे में घुस आया

गर्ल्स हॉस्टल में सो रही थी लड़की, फूड डिलीवर बॉय दबे पांव कमरे में घुस आया

14 जून को अहदाबाद के संस्कार पीजी एंड हॉस्टल में फूड डिलीवरी करने आए शख्स ने अंदर सो रही लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी।  CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 29 साल के प्रवीणचंद्र शाह को गिरफ्तार किया था। अब लड़की का कहना है  कि उसने इस बारे में कोई शिकायत ही नहीं  की थी।

Asianet News Hindi | Published : Aug 01 2019, 12:16 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
13
Asianet Image
अहमदाबाद. यहां के 'संस्कार पीजी एंड हॉस्टल' में एक लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का चौंकाने वाला मोड़ आया है। फूड डिलीवर करने आए शख्स ने कमरे के अंदर सो रही केयर टेकर के साथ अश्लील हरकत की थी। यह घटना CCTV कैमरे में कैप्चर हो गई थी। पुलिस ने 29 वर्षीय प्रवीणचंद्र शाह को गिरफ्तार किया था। वो तब से जेल में हैं। अब लड़की ने बयान दिया है कि उसने इस मामले की कभी भी पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोपी ने कोर्ट में जमानत अर्जी देते हुए कहा कि, उसे जबरन फंसाया गया है। इसके बाद कोर्ट ने लड़की को बयान देने के लिए बुलाया था। पीड़िता ने कोर्ट में बयान दिया कि पुलिस ने उससे जबरन कागजों पर साइन कराए थे। लड़की ने आरोपी को जमानत देने पर कोई एतराज नहीं किया। लड़की ने कहा कि वो मामला आगे बढ़ाना नहीं चाहती। हालांकि सरकारी वकील ने आरोपी की जमानत पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि प्रवीण ने गंभीर अपराध किया है। इसलिए उसे जमानत नहीं मिलनी चाहिए। उधर, पुलिस जांच अधिकारी ने भी एफिडेविट देकर आरोपी को जमानत न देने की गुजारिश की।
23
Asianet Image
यह है पूरा घटनाक्रम: 14 जून की रात करीब 12:50 बजे आरोपी छत के रास्ते हॉस्टल में दाखिल हुआ था। उसने पीली टीशर्ट और जींस पहनी हुई थी। आरोपी ने तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा लॉक नहीं था। इसके बाद आरोपी अंदर घुस गया। उसने देखा कि वहां काउच पर एक लड़की(केयरटेकर) सो रही थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी ने वहीं खड़े होकर हस्तमैथुन भी किया। दरअसल, उस लड़की की तबीयत ठीक नहीं थी। वो दवा खाकर गहरी नींद में सो रही थी। इसलिए उसे कुछ भी पता नहीं चला। करीब 3 मिनट बाद आरोपी वहां से निकला। बाहर कोई नहीं था। आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और फिर वो लड़कियों के कमरे में घुस गया। उस वक्त कमरे में 5 लड़कियां थीं। एक लड़की जाग रही थी। उसने आरोपी को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोपी घबराकर वहां से भाग और अपनी बाइक उठाकर निकल गया।
33
Asianet Image
कहा जा रहा है कि पीड़िता ने एक समाजसेवी की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि अब वो इससे इनकार कर रही है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories