- Home
- States
- Other State News
- तस्वीरों में देखिए आजादी का जश्न, आर्मी से आम आदमी तक ऐसे तिरंगा फहराकर मना रहे 75वां स्वतंत्रता दिवस
तस्वीरों में देखिए आजादी का जश्न, आर्मी से आम आदमी तक ऐसे तिरंगा फहराकर मना रहे 75वां स्वतंत्रता दिवस
नई दिल्ली. आज पूरा देश हर्षोल्लास के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर शहर हर गली में तिरंगा फहराया गया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर कोई आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। एक तरफ पीएम मोदी ने लाल किले से झंडा फहराया तो सेना के जवानों ने देश की सीमा पर ध्वजारोहण कर सलामी दी। आइए देखते हैं आजादी के जश्न की शानदार तस्वीरें...
| Published : Aug 15 2021, 12:36 PM IST / Updated: Aug 15 2021, 01:21 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया तो वहीं आईटीबीपी के जवानों ने पूरे जज्बे और हर्षोल्लास के साथ लद्दाख में Pangong Tso झील के किनारे तिरंगा फरहाया।
लद्दाख में देश की सीमा पर आईटीबीपी के जवानों ने पूरे जोश के साथ तिरंगा फहराते हुए नजर आए। उन्होंने पहले सैल्यूट से तिरंगे को सलामी दी इसके बाद तोप के गोले दाग आजादी का जश्न मनाया।
आईटीबीपी के जवानों ने भारत चीन-बॉर्डर पर तिरंगा फहराकर परेड भी करते नजर आए। यहां उन्होंने देश भक्ति गाने भी गाए। साथ में कंधे पर बंदूक रख तिरंग को साथ लेकर परेड की।
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर जवानों ने लद्दाख में 14 हजार फुट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर सलामी दी। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए।
यह तस्वीर देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले की है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद देश को संबोधित किया।
तस्वीर दिल्ली की जहां लोग सड़कों पर इस तरह से आज देश आजादी का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।