MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • शहीद की बहादुर बेटी और 'शक्ति' की मिसाल पत्नी...आंसुओं को पोछकर उठ खड़े होने का साहस कोई इनसे सीखे

शहीद की बहादुर बेटी और 'शक्ति' की मिसाल पत्नी...आंसुओं को पोछकर उठ खड़े होने का साहस कोई इनसे सीखे

मेरठ, उत्तर प्रदेश. महिलाएं बाहर की जिम्मेदारियां निभा रही हों या घर कीं..उनका हौसला..जज्बा और समर्पण हमेशा 'चरम' पर होता है। ये तस्वीरें 'वुमेन पॉवर' की रियल गवाही देती हैं। महिला बेटी हो..मां हो..बहन हो या पत्नी, वो हर मोर्चे पर डटकर खड़ी रहती है। अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती है। आंखों में बेशुमार आंसुओं के बावजूद.उसका हौसला कभी नहीं डिगता। ये मां-बेटी भी इसी का उदाहरण हैं। ये हैं शहीद मेजर केतन शर्मा की पत्नी इरा और उनकी मासूम बेटी। मेरठ के रहने वाले मेजर केतन 18 जून, 2019 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। यह कहानी फिर से याद कराए जाने का यही उद्देश्य है कि इस मां-बेटी को देखकर लोग महिलाओं की ताकत का आकलन कर सकें। एक बेटी अपनी पिता को अंतिम विदाई देते समय भी मुस्कराती रही। भले उसे नहीं मालूम था कि पापा के साथ क्या हुआ? वे दुबारा नहीं लौटेंगे..लेकिन यह बेटी बड़े होकर एक साहसी महिला बनेगी। दूसरा, पत्नी इरा ने हमेशा सरहद पर ड्यूटी करते पति का हौसला बढ़ाया। खतरों के बीच खड़े पति को कभी नौकरी छोड़कर घर आने को नहीं कहा। 8 मार्च को मनाए जाने वाले International Women's Day के मौके पर पढ़िए अदम्य साहस की प्रतीक इन इन महिलाओ की कहानी...

Asianet News Hindi | Updated : Mar 04 2020, 04:43 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
देश सेवा की खातिर रविंद्र शर्मा के इकलौते बेटे मेजर केतन शर्मा ने अपनी आहूति दे दी थी। जब उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब 4 साल की बेटी काइरा मुस्कराते हुए पापा की पार्थिव देह को सैल्यूट कर रही थी। लोग जांबाज केतन शर्मा अमर रहे के नारे लगा रहे थे। ऐसी बेटियां ही साहसी महिलाएं बनती हैं।
26
Asianet Image
शहीद मेजर केतन शर्मा को जब मुखाग्नि दी जा रही थी, तब उनकी पत्नी इरा भी रोते-बिलखते हुए एकटक देखे जा रही थीं। वे ताबूत के ऊपर रखी तस्वीर को देखकर पुरानी यादों में खोई रहीं। कभी रोतीं..तो कभी गहरी सांस भरकर खुद का हौसला बढ़ातीं। क्योंकि उन्हें मालूम था कि जांबाज की पत्नी भी एक पावरफुल महिला होती है। मां फूट-फूटकर रो रही थी, लेकिन उसे अपने बेटे पर गर्व था। एक साहसी महिला ने बहादुर बेटे को जन्म दिया था।
36
Asianet Image
आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान अपने दो साथियों की जान बचाने के बाद मेजर ने आखिरी संदेश दिया था-‘आइ एम फाइन...’लेकिन कुछ देर बाद ही वे शहीद हो गए। इरा ने पति की शहादत पर यही कहा था कि उनकी जिंदगी भले ही उनसे दूर हो गई..लेकिन उन्हें फक्र है कि वे बहादुर फौजी की पत्नी हैं।
46
Asianet Image
अनंतनाग में 19वीं राष्ट्रीय राइफल्स की पोस्टिंग पूरी करने के बाद मेजर केतन शर्मा को मेरठ छावनी स्थित उनकी इंजीनियरिंग रेजिमेंट में तैनाती होनी थी। लेकिन उससे पहले ही वे अपने फर्ज पर फना हो गए। पत्नी इरा और उनके परिजनों को उनके शहीद होने की खबर से सदमा से लगा था। मगर कहते हैं कि महिलाएं अगर सशक्त हैं, तो बिखरे घर भी संवर जाते हैं। इरा ने खुद को काबू किया और साहसी महिला होने का परिचय दिया।
56
Asianet Image
मेजर केतन शर्मा की 2014 में इरा से शादी हुई थी। इरा जानती थी कि एक फौजी से शादी का क्या मतलब होता है? किसे मालूम कब..उनके शहीद होने की खबर आ जाए। लेकिन कहते हैं कि फौजी की महिलाएं भी साहस की मिसाल होती हैं। इरा भी उनमें से एक हैं। मेजर 2012 में IMA देहरादून से सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। उनकी पहली पोस्टिंग पुणे में हुई थी। इसके बाद अनंतनाग भेजा गया था।
66
Asianet Image
मेजर केतन शर्मा की शहादत के जरिये asianetnews हिंदी उन सभी महिलाओं के साहस को सलाम करता है, जो ऐसी परिस्थितियों में भी डटी रहीं..और हमेशा यही कहा कि देश पर 'दिल क्या जां भी कुर्बान।'
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories