- Home
- Sports
- Other Sports
- कभी इस क्रिकेटर के साथ था लिएंडर पेस की होने वाली दुल्हनियां का अफेयर, देखें उनकी 10 हॉट फोटोज
कभी इस क्रिकेटर के साथ था लिएंडर पेस की होने वाली दुल्हनियां का अफेयर, देखें उनकी 10 हॉट फोटोज
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर एड्रियन पेस (Leander Adrian Paes) जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (kim sharma) से शादी करने वाले है। दोनों काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस रिश्ते को वह शादी का नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि यह किम शर्मा की पहली शादी नहीं है, इससे पहले 2010 में वह बिजनेसमैन अली पुनजानी से शादी कर चुकी है। इतना ही नहीं उनके अफेयर की चर्चा दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी रही है। किम शर्मा ने बॉलीवुड की फिल्म मोहब्बतें से काफी नाम कमाया था। अपने लुक्स को लेकर वो हमेशा चर्चा में रहती है। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं लिएंडर पेस की होने वाली दुल्हनिया की 10 फोटोज...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
रिपोर्ट की मानें तो किम और लिएंडर जल्द ही कोर्ट मैरिज कर के अपना गृहस्थ जीवन शुरू करेंगे। अपने रिलेशनशिप को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और अक्सर के साथ अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
बीच किनार लिएंडर इस तस्वीर में किम को किस करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर 28 मार्च को अपनी लव एनिवर्सरी के दौरान पोस्ट किया था।
समुद्र में पिंक कलर की ऑफ शोल्डर बिकनी पहने 42 वर्षीय किम शर्मा इस तस्वीर में बेहद ही हॉट लग रही हैं। यह फोटो उन्होंने 2 अप्रैल को पोस्ट की थी और इसमें लिएंडर पेस को भी टैग किया गया था।
इंडियन हो या वेस्टर्न किम शर्मा हर लुक में काफी स्टाइलिश लगती हैं। अब देखिए इस अनारकली ड्रेस में किम शर्मा कितनी प्यारी लग रही है। तो वहीं लिएंडर उन्हें पीछे से हग करते हुए नजर आ रहे हैं।
किम शर्मा का यह अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया था, जब वह अमृतसर के गोल्डन टेंपल में सफेद रंग की यह ड्रेस पहनकर मत्था टेकने पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड लिए भी मौजूद थे।
पोल डांस करती किम की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुई थी। इसमें वो रेड कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट पहने पोल पर शानदार स्टंट करती नजर आ रही है।
बता दें कि किम शर्मा काफी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है। वह आखिरी बार 2011 में फिल्म 'लूट' में नजर आई थीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्वीरों और रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।
इससे पहले किम शर्मा ने अली पुनजानी नाम के मशहूर बिजनेसमैन से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी 6 साल भी नहीं चल पाई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।
इतना ही नहीं किम शर्मा का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी लंबे समय तक चर्चा में रहा था। कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं लेकिन युवराज की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते दोनों अलग हो गए थे।
किम शर्मा दोबारा अपनी जिंदगी बसाने जा रही है, वह भी खिलाड़ी के साथ। हालांकि उनकी शादी की डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने वाला है।
इसे भी पढ़ें-किम शर्मा दूसरी शादी के लिए हुईं रेडी, ब्यॉफ्रेंड लिएंडर पेस करेंगी कोर्ट मैरिज
कौन है गोली की रफ्तार से तेज गेंद फेंकने वाले उमरान मलिक? कभी पिता लगाते थे सब्जी का ठेला