Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • FIFA World Cup 2022: रिटायर हुए जेरार्ड पिक- हैरान या परेशान? पूर्व प्रेमिका शकीरा ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

FIFA World Cup 2022: रिटायर हुए जेरार्ड पिक- हैरान या परेशान? पूर्व प्रेमिका शकीरा ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

Gerard Pique Retires. स्पेनिश फुटबॉलर और बार्सिलोना के डिफेंडर जेरार्ड पिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। जेरार्ड पिक ने कहा कि अब इस जर्नी को खत्म करने का समय आ गया है। हालांकि जेरार्ड पिक के अचानक लिए गए इस फैसले पर पूर्व प्रेमिका शकीरा शॉक्ड हैं और उन्होंने इस रिएक्ट भी किया है। जेरार्ड पिक इस साल की शुरुआत में अपनी पूर्व प्रेमिका शकीरा से अलग होने के बाद भी सुर्खियों में आ गए थे। 35 वर्षीय इस स्टार फुटबॉलर ने ट्विटर किया कि शनिवार को अल्मेरिया के खिलाफ कैंप नोउ में मेरा आखिरी मैच होगा।  

2 Min read
Manoj Kumar
Published : Nov 04 2022, 03:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15

जेरार्ड पिक ने लिया रिटायरमेंट
जेरार्ड पिक ने चार बार चैंपियंस लीग खिताब जीत चुके हैं। जबकि स्पेन के लिए 2010 विश्व कप और 2012 में यूरो कप में हिस्सा लिया था। दक्षिण अफ्रीका के शोपीस इवेंट में इस डिफेंडर की मुलाकात 'वाका वाका' की फेसस सिंगर शकीरा से हुई थी। उसी वक्त दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। तक कोलंबियाई सिंगर शकीरा ने 2010 में वर्ल्डकप के समापन समारोह में यह गाना गाया था। उस साल स्पेन ने नीदरलैंड को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। हालांकि इस साल की शुरूआत में दोनों का यह रिश्ता टूट गया था। जेरार्ड अब क्लारा चिया मार्टी को डेट कर रहे हैं।

25

वीडियो क्लिप शेयर किया
रिटायरमेंट के दौनर जेरार्ड पिक ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की जिसमें वे कैटलन क्लब की जर्सी पहने स्टार खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ ले रहे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि एक छोटे बच्चे के रुप में शुरू हुई उनकी जर्नी को अब खत्म करने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि अब मैं सुपर प्रशंसक बनने जा रहा हूं और टीम का समर्थन करूंगा। मैं देर-सबेर वापस जरूर आउंगा।

35

शकीरा और जेरार्ड पिक
जेरार्ड पिक के रिटायरमेंट पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए उनकी पूर्व प्रेमिका शकीरा ने भी आश्चर्य व्यक्त किया है। कोलंबियाई गायिका के बारे में कहा जाता है कि क्लारा चिया मार्टी के साथ जेरार्ड के कथित संबंधों की जानकारी मिलने के बाद वे कड़वे अनुभव से गुजरी थीं। 

45

इंस्टाग्राम पर किया शेयर
शकीरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया और लिखा कि ओजुना के सहयोग से सिंगर का लेटेस्ट वर्जन एक रिश्ते के टूटने की कहानी कहता है। फैंस को लगता है कि यह गाना जेरार्ड पिक के लिए है। जिसमें वे कहती हैं कि यह तुम्हारी गलती नहीं थी, यह मेरी गलती नहीं थी, यह अकेलेपन की गलती थी। मैंने कभी कुछ नहीं कहा लेकिन इससे दुख हुआ। मुझे पता था कि यह होगा। 

55

दोनों के दो बच्चे हैं
शकीरा और जेरार्ड पिक के दो बच्चे हैं। ऐसा लगता है कि फुटबॉलर और सिंगर अपने 11 साल के लंबे रिश्ते से आगे बढ़ गए हैं। ऐसा लगता है कि पॉप सिंगर भी इस अलगाव के दर्द से जूझ रही हैं। बार्सिलोना के डिफेंडर के फैंस इस खिलाड़ी को उस वक्त याद करेंगे जब उनके देश की टीम कतर में होने वाले विश्वकप 2022 में हिस्सा लेगा।

Manoj Kumar
About the Author
Manoj Kumar
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved