MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Year Ender: 2022 में भी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने PM मोदी, जानें लिस्ट में उनके बाद कौन-कौन

Year Ender: 2022 में भी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने PM मोदी, जानें लिस्ट में उनके बाद कौन-कौन

World Most Popular Leaders: साल 2022 खत्म होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। 2022 में ऐसे कई राजनीतिक घटनाक्रम हुए, जिनकी वजह से न सिर्फ वो देश बल्कि वहां के नेता भी चर्चा में रहे। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक कई नेता शामिल हैं। हालांकि, दुनियाभर के नेताओं की पॉपुलैरिटी की बात करें तो नरेन्द्र मोदी न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग देने वाली फर्म मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के ताजा सर्वे के मुताबिक, नरेन्द्र मोदी को 78% लोगों ने पसंद किया है और वो दुनिया के सबसे पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में टॉप पर हैं। आइए जानते हैं PM मोदी के बाद इस लिस्ट में किस देश का कौन-सा नेता शामिल है। 

3 Min read
Ganesh Mishra
Published : Dec 17 2022, 08:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। मोदी को दुनियाभर के 78% लोगों ने पसंद किया है। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो पीएम मोदी को ट्विटर पर 85 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।  

210
Asianet Image

मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें दुनिया के 70% लोग पसंद करते हैं। लोपेज 2018 में हुए चुनाव में मेक्सिको के राष्ट्रपति चुने गए हैं। लोपेज ओब्राडोर ने भारी मतों से जीते थे। ट्विटर पर उन्हें 9.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

310
Asianet Image

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अल्बानीज को 57% लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया की बात करें तो अल्बानीज के ट्विटर पर 603.1K फॉलोअर्स हैं। 

410
Asianet Image

दुनिया के सबसे पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मैलोनी हैं। मैलोनी को 54% लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी की बात करें तो मैलोनी को 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

510
Asianet Image

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति इग्नाजियो कैसिस इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर काबिज हैं। उन्हें 50% लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया की बात करें तो इग्नाजियो कैसिस के ट्विटर पर 65.6K फॉलोअर्स हैं।

610
Asianet Image

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो इस लिस्ट में छठे नंबर पर काबिज हैं। जेयर बोल्सोनारो को 46 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया की बात करें तो उन्हें ट्विटर पर 10.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

710
Asianet Image

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दुनिया के पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उन्हें महज 42% लोगों ने ही पसंद किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर बाइडेन के काफी फैन हैं और उन्हें 36.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

810
Asianet Image

इस लिस्ट में 8वें नंबर पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन का नाम शामिल है। माइकल मार्टिन को 38 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो ट्विटर पर उनके 182.5 K फॉलोअर्स हैं। 

910
Asianet Image

वर्ल्ड मोस्ट पॉपुलर लीडर्स की लिस्ट में 9वें नंबर पर यूरोपियन देश बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डि क्रू का नाम शामिल है। उन्हें 35 प्रतिशत लोगों ने लाइक किया है। वहीं ट्विटर पर अलेक्जेंडर के 230.1K फॉलोअर्स हैं।

1010
Asianet Image

दुनिया के ताकतवर नेताओं की लिस्ट में 10वें नंबर पर कुछ ही महीनों पहले यूके के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक का नाम शामिल है। सुनक 33 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं। भारतीय मूल के सुनक को ट्विटर पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

ये भी देखें : 

Year Ender 2022: PM मोदी के वो 10 बड़े बयान, जिन्हें पूरी दुनिया ने न सिर्फ सुना, बल्कि सराहा भी

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved