MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • World Environment Day: जानिए 5 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें क्या है महत्व

World Environment Day: जानिए 5 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें क्या है महत्व

नई दिल्ली.  5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जादरुक करना होता है। पहली बार 1972 में  पर्यावरण दिवस मनाया गया था। प्रकृति के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। मनुष्य भी पर्यावरण और पृथ्वी का एक हिस्सा माना जाता है। आईए जानते हैं कि पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है?

Asianet News Hindi | Published : Jun 04 2020, 02:36 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

पहली बार 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। तभी से हर साल 5 जून को यह दिवस मनाया जाने लगा। 
 

210
Asianet Image

दरअसल, इस 1972 में यूएन ने स्वीडन के स्टॉकहोम में पर्यावरण और प्रदूषण को लेकर एक पर्यावरण सम्मेलन किया था। इसमें 119 देशों ने हिस्सा लिया। इसके बाद से इसी दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा। 

310
Asianet Image

2020 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'प्रकृति के लिए समय' रखी गई है। हर साल पर्यावरण दिवस पर अलग थीम रखी जाती है। 

410
Asianet Image

पर्यावरण को सुधारने के लिए यह दिवस अहम माना जाता है। इसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है।

510
Asianet Image

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में यूएन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सबसे बड़ा आयोजन है। 

610
Asianet Image

पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। 

710
Asianet Image

इस साल का पर्यावरण दिवस काफी अलग माना जा रहा है। दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन के चलते प्रदूषण घटा है। भारत में भी स्थिति काफी बेहतर हुई है। 

810
Asianet Image

भारत में ना केवल वायु शुद्ध हुई है। बल्कि अब गंगा, यमुना समेत तमाम नदियों का पानी भी स्वच्छ हो गया है।  

910
Asianet Image

इस पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पर्यावरण दिवस पर प्रकृति के साथ गहरा रिश्ता बनाने का संकल्प लेने की अपील की है। पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा था, करते हुए कहा है कि पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे बच्चों के भविष्य से है, इसलिए 5 जून को प्रकृति को बचाने की तरफ कदम बढ़ाते हुए कुछ पेड़ अवश्य लगाएं।

1010
Asianet Image

पीएम मोदी ने कहा था, लॉकडाउन के दौरान पिछले कुछ हफ्तों में जीवन की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इससे हमें अपने आसपास, प्रकृति की समृद्ध विविधता को, जैव-विविधता को, करीब से देखने का अवसर भी मिला है। आज कितने ही ऐसे पक्षी जो प्रदूषण और शोर–शराबे में ओझल हो गए थे, सालों बाद उनकी आवाज़ को लोग अपने घरों में सुन रहे हैं। अनेक जगहों से, जानवरों के उन्मुक्त विचरण की खबरें भी आ रही हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories