- Home
- National News
- Winter Season: कश्मीर में बदला अगर मौसम का मिजाज; तो पड़ेगी कड़ाके की ठंड; देखें कुछ PICS
Winter Season: कश्मीर में बदला अगर मौसम का मिजाज; तो पड़ेगी कड़ाके की ठंड; देखें कुछ PICS
नई दिल्ली. उत्तर कश्मीर में हल्की बर्फबारी(snowfall) का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे पूर्व, पश्चिम और मध्यभारत के ज्यादातर हिस्सों में टेम्परेचर नीचे आएगा। बता दें कि कश्मीर में कड़ाके की सर्दी का दौर 40 दिनों का होता है। इसे चिल्लई कलां कहते हैं, जो 21 दिसंबर से शुरू होता है। उत्तराखंड में हिमालय की चोटियों पर अक्टूबर से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) और मौसम विज्ञानी मानते हैं कि इस बार 20 से 30 दिन अधिक ठंड पड़ सकती है। यानी मार्च के आखिर तक सर्दी का एहसास बना रह सकता है। अगले हफ्ते उत्तर भारत में बर्फबारी की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में सर्दी बढे़गी। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब-हरियाणा और उत्तर राजस्थान में 1-2 दिनों तक शीतलहर चल सकती है।
| Published : Nov 24 2021, 10:05 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिसंबर में फिर हिमपात(snowfall) होगा। इससे सर्दी चरम पर होगी। इस बार सर्दी अधिक पड़ने की वजह ला नीना और पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) का जल्द आना है। वैज्ञानिकों की भाषा में प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा से ऊपर 140 से 120 डिग्री के बीच के हिस्से को नीनो-3.4 रीजन कहते हैं। जब इस क्षेत्र में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से नीचे होता है, तो यह स्थिति ला-नीना कहलाती है। इसका असर दुनियाभर के मौसम पर होता है।
यह तस्वीर twitter पर Sanlı Bahadır Koc ने शेयर की है। इसमें लिखा-श्रीनगर (कश्मीर) में मुगल उद्यान, सर्दियों के आते ही गिरे हुए पत्तों से लाल हो गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत में सर्दी कम होगी, जबकि पूर्व-पश्चिम और मध्य भारत में ठंड जोर पकड़ेगी। यानी अगले 3-4 दिनों में पूर्व, पश्चिम और मध्यभारत में टेम्परेचर 2-3 डिग्री नीचे आएगा। यह तस्वीर twitter पर mudashirali ने शेयर की है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार, 24 नवंबर से 1-2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर(cold wave) का असर रहेगा। यह तस्वीर twitter पर Mohmad Umar Bhat ने शेयर की है।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। इससे कश्मीर में ठंड पड़ेगी। यानी इसका असर देश के बाकी हिस्सों पर भी पड़ेगा।
ये तस्वीरें twitter पर Aarif Shah ने शेयर की हैं।
IMD के अनुसार कश्मीर में पिछली कुछ रातों का टेम्परेचर जीरो से नीचे दर्ज किया गया है। 25 नवंबर को यहां हल्की बर्फबारी की 40-50 प्रतिशत तक संभावना है। यानी इसका असर दूसरे राज्यों पर भी दिखाई देगा।
यह तस्वीर twitter पर शेयर की गई है।