MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • मेरे पिता अच्छे इंसान थे, उन्हें क्यों मार दिया...जब प्रियंका ने राजीव की हत्यारिन से पूछा था ये सवाल

मेरे पिता अच्छे इंसान थे, उन्हें क्यों मार दिया...जब प्रियंका ने राजीव की हत्यारिन से पूछा था ये सवाल

नई दिल्ली. जेल में बंद राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में बंद नलिनी ने आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल में एक अन्य कैदी से झगड़े के बाद नलिनी ने यह कदम उठाया। नलिनी ने अपनी साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की। नलिनी राजीव गांधी की हत्या में दोषी है। उनसे 2008 में राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने भी मुलाकात की थी। आईए जानते हैं कि 90 मिनट चली इसी मुलाकात में क्या हुआ था?

Asianet News Hindi | Published : Jul 21 2020, 12:24 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

नलिनी पिछले 29 साल से जेल में बंद है। प्रियंका गांधी ने 19 मार्च, 2008 को नलिनी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का जिक्र नलिनी ने अपनी किताब 'राजीव असेसिनेशन: हिडन ट्रूथ्स एंड प्रियंका-नलिनी मीटिंग' में भी किया है। 
 

25
Asianet Image

नाराज हो गई थीं प्रियंका
किताब के मुताबिक, प्रियंका गांधी नलिनी को देखते ही वक्त नाराज हो गई थीं। इस मुलाकात पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने 2008 में एक रिपोर्ट भी छापी थी। रिपोर्ट के मुताबिक,  प्रियंका नलिनी को काफी देर तक देखती रही थीं। इसके बाद रोते हुए उन्होंने पूछा था कि मेरे पिता बहुत अच्छे इंसान थे। उन्हें तुमने क्यों मार दिया। अगर कोई दिक्कत थी, तो बातचीत से मामला सुलझा सकती थीं। लेकिन मारने की क्या जरूरत थी। 

35
Asianet Image

नलिनी ने अपनी किताब में लिखा था, इस दौरान एक बेटी का अपने पिता को खोने का दर्द पूरी तरह छलक रहा था। 

45
Asianet Image

 उम्रकैद की काट रहीं नलिनी
नलिनी 29 साल से जेल में बंद हैं। यही नहीं उनकी बेटी का जन्म भी जेल में हुआ था। पहले नलिनी को फांसी की सजा सुनाई गई थी। बाद में इसे उम्रकैद की सजा कर दिया गया। इससे पहले नलिनी को हाईकोर्ट ने पिछले साल बेटी की शादी के लिए 30 दिन की पैरोल दी थी। 

55
Asianet Image

पति भी जेल में बंद
चेन्नई के पास एक चुनावी रैली में राजीव गांधी से मिलने के दौरान लिट्टे संगठन की महिला ने अपने आप को मानव बम से उड़ा लिया था। जिसमें राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी। मामले में सभी 7 दोषी 1991 से जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे है। दोषियों में पेरारीवलन, मुरुगन, नलिनी, शांतन, रविचंद्रन, जयकुमार और रॉबर्ट पायस शामिल हैं। मुरुगन नलिनी का पति है। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories