MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • Weather Report: जमने लगी डल झील, 15KM की स्पीड से चलने वाली ठंडी हवाएं कंपकंपी छुड़ाने को तैयार

Weather Report: जमने लगी डल झील, 15KM की स्पीड से चलने वाली ठंडी हवाएं कंपकंपी छुड़ाने को तैयार

नई दिल्ली. पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में महसूस होने लगा है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं उत्तरभारत और दूसरे निचले राज्यों में बहने लगी हैं। नतीजा, भोपाल में 21 दिसंबर की सुबह न्यूनतम टेम्परेचर 9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि भारतीय मौसम विभाग(IMD) का आकलन है कि आने वाले हफ्ते में टेम्परेचर बढ़ेगा, जो न्यूनतम 15 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में 21 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी अगले हफ्ते तक 13 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। यानी ठंड से मामूली राहत मिल सकती है। हरियाणा के हिसार में यही टेम्परेचर न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 5 डिग्री, जबकि अनंतनाग में जीरो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। राजस्थान में कश्मीर की तरह ओस जम गई। आगे देखिए कश्मीर की कुछ तस्वीरें और जानिए देश में मौसम का हाल...

Asianet News Hindi | Published : Dec 21 2021, 09:11 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

IMD के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में शीतलहर(cold wave) की स्थिति बनी रहेगी। उल्लेखनीय है कि जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है, तब मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है। क्लिक करके देखें अपने शहर का टेम्परेचर

नीचे की तस्वीर बिलाल भादुर (Bilal Bhadur) और ऊपर की तस्वीर Daily Taskeen ने twitter पर शेयर की है।

26
Asianet Image

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों, जबकि 24 से 25 दिसंबर तक पश्चिमी राजस्थान में सुबह कोहरा बना रह सकता है।

36
Asianet Image

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 15 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे शीतलहर का असर बढ़ेगा। श्रीनगर में टेम्परेचर जीरो से नीचे चला गया है। यहां की डल झील जमने लगी है।

46
Asianet Image

आज से 40 दिन देश के कई राज्यों की कंपकंपी छुड़ाने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में सर्दियों का सबसे ठंडा 40 दिनों का दौर चिलेकलां 21 दिसंबर से शुरू हो गया है।

56
Asianet Image

भारतीय मौसम विभाग(Indian Meteorological Department) का कहना है कि  पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) के कारण 23 से 25 दिसंबर तक घाटी में मौसम बेहद ठंडा रहेगा। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी।

66
Asianet Image

पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के चलते शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि हालांकि 21 दिसंबर से दिल्ली को शीतलहर से राहत मिलेगी, लेकिन 24 और 25 दिसंबर को बारिश से फिर ठंड बढ़ेगी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories