- Home
- National News
- Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ का असर; कश्मीर घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी, अभी ऐसा ही रहेगा हाल; देखें PICS
Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ का असर; कश्मीर घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी, अभी ऐसा ही रहेगा हाल; देखें PICS
नई दिल्ली. ये तस्वीरें कश्मीर की हैं, जहां पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) ने फिर से मौसम बदल दिया है। घाटी में लगातार बर्फबारी हो रही है। स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब के पश्चिमी भाग और इससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर आज हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। 24 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता में कमी आएगी परंतु हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बर्फबारी पश्चिमी हिमालय राज्यों पर 26 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है। आगे देखें मौसम का हाल...
| Published : Feb 24 2022, 12:12 PM IST / Updated: Feb 24 2022, 12:15 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, 24 फरवरी को बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की छिटपुट वर्षा संभव है। 25 फरवरी को झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
कश्मीर की यह तस्वीर Javed Dar के twitter पेज से ली गई है। वे XHNews के चीफ फोटोग्राफर हैं। इसमें वे लिखते हैं- कश्मीर में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई।
स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। केरल में छिटपुट हल्की बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।
कश्मीर की यह तस्वीर Emaad Makhdoomi के twitter पेज से ली गई है। इसमें आप देख सकते हैं कि श्रीनगर की डल झील(Dal Lake) के किनारों पर किस तरह बर्फ जमी हुई है।
कश्मीर की यह तस्वीर MONA SINGH के twitter पेज से ली गई है। इसमें वे लिखती हैं-भारी बर्फबारी ने घाटी में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।
कश्मीर की यह तस्वीर Junaid Farooq के twitter पेज से ली गई है। इसमें वे लिखते हैं- भारी बर्फबारी को देखते हुए श्रीनगर जिले के संबंधित अधिकारियों ने बुधवार को कश्मीर घाटी में स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी टाल दी।
यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, सड़क- रेल से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित, मैदानों में फिर बढ़ सकती है ठंड
यह तस्वीर IRAM WANI के twitter पेज से ली गई है। इसमें लिखा गया-ये लोग जो काम कर रहे हैं, बेहद मुश्किल है। बर्फबारी ने कश्मीर को जाम कर दिया है। नगर निगम कर्मचारी बर्फ हटाते हुए।
कश्मीर की यह तस्वीर Zubair Ahmed Wani के twitter पेज से ली गई है। कश्मीर में इन दिनों फिर से मौसम बदल गया है। बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हालांकि लोग बर्फबारी का आनंद भी उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-weather report: सर्दी से मिली राहत, लेकिन पश्चिम विक्षोभ ने फिर बिगाड़ा मौसम का मिजाज; जानें पूर्वानुमान