MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • Amazing Photos: खून जमा देने वाली सर्दी में भी 'ड्यूटी' के लिए जोश बरकरार, 17 तक चलती रहेगी शीतलहर

Amazing Photos: खून जमा देने वाली सर्दी में भी 'ड्यूटी' के लिए जोश बरकरार, 17 तक चलती रहेगी शीतलहर

नई दिल्ली. उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) का आकलन है कि उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 2-3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। IMD के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा। पूर्वी भारत और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 2 दिनों तक बारिश के आसार हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड का जबर्दस्त असर रहेगा।  IMD के अनुसार, 19 जनवरी के पास एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) सक्रिय होगा, इससे ठंड में राहत मिलेगी। हालांकि इससे बारिश होगी। लेकिन 17 जनवरी तक ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

Asianet News Hindi | Updated : Jan 15 2022, 09:14 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

मौसम विभाग के अनुसार,उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के कई हिस्सों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली कड़केगी और ओले गिर सकते हैं। 

यह तस्वीर Bandipora First(@BandiporaFirst) के twitter पेज से ली गई है। इसमें लिखा गया-उत्तरी कश्मीर की गुरेज घाटी में अत्यधिक ठंड और बर्फबारी का सामना करते हुए 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 700 से अधिक बच्चों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित स्कूलों और अन्य केंद्रों में अपनी कोविड टीकाकरण खुराक प्राप्त की।

26
Asianet Image

मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आजकल में हल्की  या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

यह तस्वीर नाज़ाकेत राथर(@RatherNazaket) के twitter पेज से ली गई है। इसमें लिखा गया-श्रीनगर से 75 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के सेडाव इलाके में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई।

36
Asianet Image

IMD के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्राइकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। यह तस्वीर नाज़ाकेत राथर(@RatherNazaket) के twitter पेज से ली गई है।

46
Asianet Image

IMD के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्राइकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

कश्मीर के बांदीपोरा की यह तस्वीर Nasir Khuehami के twitter पेज से ली गई है। फोटो क्रेडिट-अशरफ

56
Asianet Image

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी तक तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। आज मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

शिमला की यह तस्वीर सुनील ठाकुर के twitter पेज से ली गई है।

66
Asianet Image

यह तस्वीर UttarakhandLandOfGods के twitter पेज पर शेयर की गई है। यह तुंगनाथ मंदिर की है। इसे सचिन अग्रवाल  ने 11 जनवरी, 2022 को खींचा। दूसरी तस्वीर Mohd Abdullah के twitter पेज से ली गई है। यह उत्तराखंड के मसूरी का दृश्य है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories