- Home
- National News
- कश्मीर में झील जमी, ठंडी हवाओं ने फिर ठिठुरन पैदा की, अगले 2-3 दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
कश्मीर में झील जमी, ठंडी हवाओं ने फिर ठिठुरन पैदा की, अगले 2-3 दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
नई दिल्ली. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक दिखाई दे रहा है। कश्मीर में डल झील जमी हुई है। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर जाम लगा है। वहीं, बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर की चेतावनी दी है। राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार सहित पंजाब, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली आदि में कोल्ड डे जैसी हालत है। सबसे ज्यादा कोहरा पंजाब में दिखाई दे रहा है। गुजरात और दिल्ली में कोहरे के कारण हवाई यात्राओं पर असर पड़ा है। आगे देखें कुछ तस्वीरें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। बिजिविलिटी कम है। डल झील जमी हुई है।
फोटो सोर्स-Aman Farooq/GK
कश्मीर की घाटी में बर्फबारी का असर देश के कई राज्यों पर पड़ता है। घाटी में रुक-रुक बर्फबारी हो रही है। इससे मध्य भारत तक ठंड का असर है। यह तस्वीर श्रीनगर-जम्मू हाईवे की है। यहां बर्फबारी से जाम लगा हुआ है।
फोटो सोर्स-https:risingkashmir.com
घाटी में बर्फबारी से आवागमन प्रभावित हुआ है। बिजिविलिटी कम है। घना कोहरा छाया हुआ है।
यह तस्वीर श्रीनगर की है।
फोटो सोर्स-kashmirobserver.net
पंजाब में अगले दो दिनों तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 21 तारीख तक शीतलहर चल सकती है। यह तस्वीर पंजाब के संगरूर की है।
फोटो सोर्स-दैनिकभास्कर
बिहार में शीतलहर का असर बना हुआ है। यहां तापमान में 3-6 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक ऐसी ही ठंड रहने का अलर्ट जारी किया है। यह तस्वीर पटना की है।
सोर्स-दैनिकभास्कर