MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • खूबसूरती बनी लड़की की मौत की वजह, पहले बाल-भौंह काटे, 5 दिन भूखा रखा, फिर शरीर पर दिए 33 जख्म

खूबसूरती बनी लड़की की मौत की वजह, पहले बाल-भौंह काटे, 5 दिन भूखा रखा, फिर शरीर पर दिए 33 जख्म

विशाखापट्टनम. एक 22 साल की लड़की के लिए उसकी खूबसूरती ही परेशानी की वजह बन गई। जिस मकान में वह लड़की रहती थी, उसका मकान मालकिन उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश में लगातार टॉर्चर कर रही थी। इतना ही नहीं जब लड़की तैयार नहीं हुई तो उससे मारपीट की गई। पहले उसके बाल काटे फिर आईब्रो। इसके बाद उसके शरीर पर 33 जगह जख्म दिए गए। इतना ही नहीं लड़की को 5 दिन तक भूखा प्यासा रखा गया। आखिर में उसकी मौत हो गई। मकान मालकिन ने लड़की के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की, लेकिन उसका राज किसी तरह से खुल गया। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 10 2020, 10:43 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

यह चौंकाने वाला मामला आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम का है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि लड़की की हत्या जबरन देह व्यापार में धकेलने का विरोध करने की वजह से की गई है। (फोटो- दिव्या)

28
Asianet Image

पुलिस ने बताया कि मकान मालकिन गुताला वसंता लड़की को देह व्यापार में धकेलना चाहती थी। उसने पहले लड़की को टॉर्चर किया। फिर उसकी हत्या कर दी। 

38
Asianet Image

पुलिस को गुरुवार को 22 साल की एक लड़की का शव मिला था। पुलिस को यह जानकारी उस वक्त मिली थी, जब आरोपी लड़की का अंतिम संस्कार कर रहे थे। 

48
Asianet Image

जब मकान मालकिन से पुलिस ने लड़की के शव के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मौत बीमारी की वजह से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 33 जख्म मिले। 

58
Asianet Image

इतना ही नहीं दिव्या के शरीर को जलती हुई लकड़ी से दागा गया था। उसके बाल काटे गए। उसके आईब्रो भी शेव कर दिए गए। लड़की को 5 दिन तक भूखा प्यासा रखा गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। 

68
Asianet Image

मकान मालकिन लड़की के शव को साथियों के साथ मिलकर ठिकाने लगाना चाहती थी। इसलिए उसने शव को फूलों से ढक्कर रात में ही अंतिम संस्कार करने के बारे में सोचा। लेकिन जिस गाड़ी से वह शव को ले जा रही थी, उसके ड्राइवर को जब मामला संदिग्ध लगा तो उसने पुलिस को यह जानकारी दी।
 

78
Asianet Image

पुलिस के मुताबिक, मालकिन लड़की की खूबसूरती से जलती थी और उसे देहव्यापार में धकेलना चाहती थी।

88
Asianet Image

इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि 2015 में लड़की की मां, भाई और दादी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में अभी जांच चल रही है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories