MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • पहले एक्सीडेंट, फिर भागने की कोशिश और एनकाउंटर, जानिए... विकास दुबे की मौत की पूरी कहानी

पहले एक्सीडेंट, फिर भागने की कोशिश और एनकाउंटर, जानिए... विकास दुबे की मौत की पूरी कहानी

कानपुर. 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार को एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे को उज्जैन से सड़क के रास्ते कानपुर ले जाया जा रहा था। उसी वक्त एसटीएफ की जिस कार से विकास दुबे लाया जा रहा था, उसका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे ढेर हो गया। विकास की उज्जैन में गिरफ्तारी से एनकाउंटर तक पूरी कहानी....

Asianet News Hindi | Updated : Jul 10 2020, 08:16 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

 क्या किया था विकास दुबे ने?
कानपुर देहात के बिकरू गांव में 2 जुलाई को पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। लेकिन विकास को इसकी सूचना पहले से लग गई। विकास और उसके साथी पहले से तैनात हो गए। जैसे ही पुलिस विकास के घर पहुंची। विकास और उसके आसपास के घरों से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमलावर पुलिस के हथियार भी लूट ले गए थे। विकास पर हत्या और लूट समेत पहले से ही 60 से ज्यादा केस दर्ज थे। 

25
Asianet Image

कैसे हुआ गिरफ्तार?
राज्य सरकार ने विकास और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें बनाई थीं। 7 दिन में पुलिस ने विकास दुबे के कई साथियों को गिरफ्तार किया, वहीं, कुछ साथी मुठभेड़ में ढेर हुए। गुरुवार को विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ था। विकास ने मंदिर में खुद बताया था कि वह कानपुर वाला विकास दुबे हैं।

35
Asianet Image

उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था विकास दुबे?
मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौंप दिया था। इसके बाद उसे सड़क के रास्ते उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। कानपुर के पास विकास दुबे जिस कार से कानपुर लाया जा रहा था। उसका एक्सीडेंट हो गया। 
 

45
Asianet Image

पुलिस पर की फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विकास दुबे ने एक्सीडेंट के बाद पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे मारा गया। डॉक्टर्स ने मौत की पुष्टि कर दी। 
 

55
Asianet Image

पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा, नहीं माना
बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन विकास दुबे नहीं माना। उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories