MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • ये हैं दुनिया के 10 सबसे तेज ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस से कई गुना तेज है इनकी रफ्तार

ये हैं दुनिया के 10 सबसे तेज ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस से कई गुना तेज है इनकी रफ्तार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में मैसूर और चेन्नई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में चलने वाली सबसे तेज रफ्तार ट्रेन है। यह 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती है। वंदे भारत ट्रेन से कम समय में यात्रा कर पाना संभव हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेनों की शुरुआत जापान से हुई थी। इसके बाद चीन, फ्रांस और अन्य देशों में तेज रफ्तार ट्रेनों को चलाया गया। आगे पढ़ें दुनिया के टॉप टेन तेज रफ्तार ट्रेनों में बारे में, इनमें से कई की रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस से कई गुना तेज है...  

3 Min read
Vivek Kumar Published : Nov 12 2022, 01:57 PM
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

शंघाई मैग्लेव ट्रेन चीन में चलती है। इसकी रफ्तार 429 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 500 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह ट्रेन दुनिया की पहली हाई-स्पीड मैग्नेटिक लेविटेशन ट्रेन है। ट्रेन ट्रैक को नहीं छूती। मैग्नेटिक पावर से यह हवा में उठकर आगे बढ़ती है। 
 

210
Asianet Image

हार्मोनी CRH380A दुनिया की दूसरी सबसे तेज ट्रेन है। चीन में चलने वाले इस ट्रेन की मूल रफ्तार 379 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह 486 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। 2011 में एक हादसे के बाद इस ट्रेन की रफ्तार को 299 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दिया गया था। यह ट्रेन बीजिंग और शंघाई के बीच चलती है। इससे बीजिंग से शंघाई चार घंटे में पहुंचा जा सकता है। पहले 10 घंटे लगते थे।
 

310
Asianet Image

ट्रेनीटालिया फ्रीकियारोसा 1000 दुनिया की तीसरी सबसे तेज ट्रेन है। इटली में चलने जा रही इस हाई स्पीड ट्रेन की रफ्तार 354 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस रेल नेटवर्क को इटली के सभी प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए बनाया गया है। ट्यूरिन से वेनिस तक चलने वाली ट्रेन मिलान से गुजरेगी। यह बोलोग्ना, फ्लोरेंस और रोम होते हुए सालेर्नो तक जाएगी। 
 

410
Asianet Image

रेनफे एवीई स्पेन में चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन है। इसकी स्पीड 310 किलोमीटर प्रतिघंटा है। एवीई द्वारा स्पेन में 3,622 km लंबे ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रेन सेवा दी जाती है। यह यूरोप का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा हाई स्पीड रेलवे सर्विस है। 
 

510
Asianet Image

डॉयचे बान ICE जर्मनी में चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन है। इसकी रफ्तार 320 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस हाई स्पीड ट्रेन सर्विस की सुविधा ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड में दी जा रही है। वर्तमान में डॉयचे बान ICE के तहत 259 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
 

610
Asianet Image

यूरोस्टार ई320 इंटरऑपरेबल हाई-स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन की रफ्तार 322 किलोमीटर प्रतिघंटा है। ट्रेन लंदन-पेरिस-ब्रुसेल्स लाइन पर चलती है। इस ट्रेन सेवा की शुरुआत नवंबर 2014 में हुई थी। नवंबर 2015 में चैनल टनल के माध्यम से लंदन और पेरिस के बीच इस ट्रेन की सेवा शुरू की गई थी।
 

710
Asianet Image

हायाबुसा शिंकानसेन E5 हाई स्पीड ट्रेन जापान में चलती है। इसकी रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें एक बार में 731 पैसेजर सवार होते हैं। टेस्ट के दौरान यह ट्रेन 400 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंच गई थी। बात में इसकी अधिकतम रफ्तार को 320 किलोमीटर प्रतिघंटा पर सीमित किया गया। यह ट्रेन टोक्यो और आओमोरी के बीच चलती है।
 

810
Asianet Image

थालिस हाई-स्पीड ट्रेन फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी के बीच चलती है। इसकी रफ्तार 299 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस ट्रेन के शुरू होने से ब्रसेल्स से  पेरिस और एम्स्टर्डम की यात्रा कम समय में करना संभव हुआ है।
 

910
Asianet Image

होकुरिकु शिंकानसेन जापान में चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन है। यह ट्रेन टोक्यो से कानाजावा के बीच चलती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 259 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर 1997 में हुई थी।
 

1010
Asianet Image

एमट्रैक एसेला एक्सप्रेस अमेरिका में चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन है। यह ट्रेन वाशिंगटन डीसी से  बोस्टन के बीच चलती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 240 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
 

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved