• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • मोदी ने दी रामनाथ कोविंद को Farewell पार्टी:पहली बार पूरे देश, हर वर्ग-फील्ड को निमंत्रण-देखें डिनर की PICS

मोदी ने दी रामनाथ कोविंद को Farewell पार्टी:पहली बार पूरे देश, हर वर्ग-फील्ड को निमंत्रण-देखें डिनर की PICS

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( outgoing President Ram Nath Kovind) के लिए यहां रात्रि भोज(dinner) का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए। नई राष्ट्रपति चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू भी कोविंद के फेयरवेल डिनर में शामिल हुईं। कोविंद का कार्यकाल सोमवार(25 जुलाई) को समाप्त हो रहा है। फेयरवेल डिनर में देश के सभी हिस्सों से अच्छा प्रतिनिधित्व था। इसमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता शामिल हुए। 

Amitabh Budholiya | Updated : Jul 23 2022, 01:47 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

रामनाथ कोविंद का फेयरवेल डिनर यूनिक था, क्योंकि इसमें सिर्फ दिल्ली-केंद्रित भीड़ यानी दिल्ली के नेता या खास लोग शामिल नहीं थे, बल्कि इसमें हर वर्ग और फील्ड को प्रतिनिधित्व दिया गया।

27
Asianet Image

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "राष्ट्रपति कोविंद जी के सम्मान में डिनर का आयोजन किया। द्रौपदी मुर्मू जी, वेंकैया जी और मंत्रियों सहित अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हमें कई ग्रासरूट लेवल अचीवर्स, पद्म पुरस्कार विजेताओं और आदिवासी समुदाय के नेताओं का स्वागत करते हुए खुशी हुई।

37
Asianet Image

इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री कैबिनेट के सदस्य मौजूद थे। डिनर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए।

47
Asianet Image

राम नाथ कोविंद के फेयरेवल डिनर में आदिवास समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता भी शामिल हुए। ऐसा पहली बार देखा गया।

57
Asianet Image

द्रोपदी मुर्मू को शुक्रवार को भारत के अगले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। उन्होंने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े वोटों के साथ हराया है। वह 25 जुलाई को संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ लेंगी। 

67
Asianet Image

राम नाथ कोविंद 25 जुलाई 2017 से भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे। वे इस पद पहुंचे दलित समुदाय से केआर नारायणन के बाद दूसरे व्यक्ति थे। 

यह भी पढ़ें-रांची के सांसद संजय सेठ ने की पीएम से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने दी नसीहत, कहा- टॉय बैंक भी स्थापित करें

77
Asianet Image

राम नाथ कोविंद भारत के राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले व्यक्ति थे। फेयरवेल डिनर में पीएम मोदी ने कोविंद को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें-असम के बधिर कलाकार से मिले PM मोदी, तस्वीर देख की तारीफ, आर्टिस्ट ने इशारों में बताया क्या हुआ उस दौरान

Amitabh Budholiya
About the Author
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं Read More...
नरेंद्र मोदी
द्रौपदी मुर्मू
 
Recommended Stories
Top Stories