- Home
- National News
- टिक टॉक ने हटाया वीडियो तो भड़क उठा हिंदू मुस्लिम लेस्बियन कपल; जानें क्या है पूरा मामला?
टिक टॉक ने हटाया वीडियो तो भड़क उठा हिंदू मुस्लिम लेस्बियन कपल; जानें क्या है पूरा मामला?
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर हिंदू मुस्लिम लेस्बियन कपल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें दो लड़कियां साथ में दिख रही हैं। ये दोनों लड़कियां लेस्बियन कपल है। इनमें से एक भारतीय है और एक पाकिस्तानी। दोनों अमेरिका में रहती हैं।
| Published : Dec 08 2019, 03:58 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
)
यह वीडियो अन्य सोशल साइट्स पर तो दिख रहा है, लेकिन टिकटॉक ने इसे डिलीट कर दिया। टिक टॉक ने इस वीडियो को डिलीट करने की वजह भी नहीं बताई। इसके बाद अंजलि ने ट्विटर पर वीडियो रिट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।
25
भारत की अंजलि चक्रा और पाकिस्तान की सुंदास मलिक दोनों एक दूसरे को प्यार करती हैं। हाल ही में दोनों का प्यार भरा फोटोशूट भी वायरल हुआ था। लेकिन इस बार ये कपल फिर चर्चा में है।
35
बताया जा रहा है कि टिकटॉक ने ये वीडियो सिर्फ इसलिए हटाया है, क्योंकि कपल लेस्बियन है। अंजलि ने ट्वीट कर लिखा, टिक टॉक ने इस वीडियो को डिलीज कर दिया है। कहा गया है कि वीडियो कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करता है। तो क्या, जो होमोफोबिया के बारे में अफवाहे हैं वो सच हैं।
45
क्या है वीडियो में: अंजलि ने ट्विटर पर 1 दिसंबर को वीडियो पोस्ट किया था। इसमें दोनों डांस करते नजर आ रही थीं। इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
55
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया समर्थन: अंजलि और सुंदास का सोशल मीडिया पर लोगों ने समर्थन किया है। लोगों ने कई सारे वीडियो शेयर करते हुए लिखा, इन्हें क्यों नहीं हटाया गया।