MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • हवाई यात्रा करना आसान नहीं, इन राज्यों की यात्रा करने से पहले जान लें नियम, सरकार ने बनाई यह गाइडलाइन

हवाई यात्रा करना आसान नहीं, इन राज्यों की यात्रा करने से पहले जान लें नियम, सरकार ने बनाई यह गाइडलाइन

नई दिल्ली. देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच 25 मई से एक बार फिर घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसको लेकर सभी राज्यों ने यात्रियों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी किए हैं। नई गाइडलाइन के मुताबिक राज्यों ने संक्रमण के कहर को रोकन के लिए यात्रियों को क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कई राज्य यात्रियों को होम क्वारंटाइन कराएंगे। वहीं, कई राज्यों ने निर्णय लिया है कि शुरू के 7 दिन यात्रियों को सरकार द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा। जिसके बाद अगले सात दिन होम क्वारंटाइन रहना होगा। 

Asianet News Hindi | Published : May 23 2020, 10:43 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

इन राज्यों ने यात्रियों को लेकर लिया निर्णय
केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और असम की सरकारों और जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने तय किया है कि राज्य में आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। केरल सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में प्रवेश करने वाले सभी यात्रियों को 14 दिनों के लिए घर पर क्वारंटाइन किया जाएगा।
 

210
Asianet Image

व्यावसायिक उद्देश्यों से आए लोगों के लिए अनिवार्य नहीं 
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि घरेलू उड़ानों से केरल पहुंचने वाले सभी यात्रियों को क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। हालांकि यह उन लोगों के लिए बाध्यकारी नहीं होगा जो राज्य में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए 1 या दो दिन के लिए आते हैं और फिर यहां से चले जाते हैं। हालांकि इन यात्रियों को सरकार की ओर से जारी सभी दिशा निर्देशों को पालन करना होगा। 
 

310
Asianet Image

यात्रियों के लिए सख्त होगा नियम
कर्नाटक में फ्लाइट से पहुंचने वाले उच्च जोखिम वाले राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के यात्रियों को 7 दिनों तक सरकार की ओर से बनाए गए क्वारंटाइन होम में रहना होगा, इसके बाद सात दिन घर पर क्वारंटाइन किया जाएगा। जबकि अन्य राज्यों से लौटने वाले यात्रियों को 14 दिन घर पर ही क्वारंटाइन किया जाएगा। 

410
Asianet Image

मुंबई आने वाले यात्रियों के स्क्रीनिंग की तैयारी 
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सरकारों ने उड़ानों के साथ-साथ अन्य परिवहन से पहुंचने वाले यात्रियों के लिए अलग अलग नियम तैयार किए हैं। इस बीच, बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा है कि वो मुंबई हवाई अड्डे पर आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने की योजना बना रहे हैं और उन्हें 14 दिनों के लिए घर पर ही रहने को कहा जा रहा है।

510
Asianet Image

एयरपोर्ट तक कैसे पहुंचेंगे? 
उड़ान सेवाओं को शुरू करने से पहले एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने गाइडलाइन जारी की थी। एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से कहा है कि यात्री अपनी प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही प्राइवेट टैक्सी का भी प्रयोग कर सकते हैं।

610
Asianet Image

2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा
यात्रियों को विमान डिपार्चर के 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा गया है। टर्मिनल के अंदर वही लोग घुस सकते हैं जिनकी फ्लाइट अगले चार घंटों में हो। एयरपोर्ट टर्मिनल में दाखिल होने से पहले सभी यात्रियों के लिए ग्‍लब्‍स और मास्‍क जैसे सुरक्षा किट पहनना अनिवार्य होगा।

710
Asianet Image

विमान के अंदर नहीं खा सकते खाना 
उड़ान के दौरान विमान के अंदर किसी भी तरह का खाना नहीं खा सकते हैं। पानी की बोतल सीटों पर उपलब्ध कराई जाएगी। विमान के अंदर यात्रियों को खाना नहीं दिया जाएगा।
 

810
Asianet Image

न्यूजपेपर/मैग्जीन नहीं मिलेंगे
यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग या लाउंज में न्यूजपेपर और मैग्जीन नहीं दिया जाएगा। एंट्री से पहले बैगेज को भी सैनेटाइज किया जाएगा।

910
Asianet Image

आरोग्य सेतु ऐप में ग्रीन लाइट जलने पर एंट्री
यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। एंट्री गेट पर मोबाइल में ग्रीन लाइट जलने पर ही एंट्री मिलेगी। अगर ग्रीन लाइट नहीं जली, तो एंट्री नहीं मिलेगी। हालांकि 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

1010
Asianet Image

25 मार्च से बंद हैं सभी उड़ानें
देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 23 मार्च और घरेलू उड़ानें 25 मार्च से बंद हैं। उड्डयन मंत्रालय ने पिछले दिनों कंपनियों को टिकटों की बुकिंग नहीं करने के लिए कहा था। लॉकडाउन फेज-4 में उड़ानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories