- Home
- National News
- सुशांत की मौत का राज इस पेंटिंग में छिपा है! जानिए इसमें कौन दिख रहा है और इसके पीछे की कहानी क्या है?
सुशांत की मौत का राज इस पेंटिंग में छिपा है! जानिए इसमें कौन दिख रहा है और इसके पीछे की कहानी क्या है?
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से ईडी लगातार पूछताछ कर रही है। रिया ने ईडी के सामने बड़ा खुलासा किया है। रिया ने बताया कि एक पेंटिंग की वजह से सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत बिगड़ गई थी। पेंटिंग को देखकर सुशांत बहुत डर गए थे। यहां तक कि रुद्राक्ष लेकर मंत्र पढ़ने लगे थे। यह घटना इटली में हुई, जब सुशांत रिया और शोविक के साथ ट्रिप पर थे।
| Published : Aug 12 2020, 01:38 PM IST / Updated: Aug 13 2020, 10:06 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हुआ कि यूरोप ट्रिप से आने के बाद से ही सुशांत की तबीयत खराब हुई। (Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty Europe Trip)
रिया ने ईडी को बताया, सुशांत यूरोप ट्रिप पर एक पेंटिंग से परेशान थे। पिछले साल अक्टूबर पर में रिया अपने भाई शोविक और सुशांत राजपूत के साथ ट्रिप पर गए थे। इसी ट्रिप में सुशांत ने इटली के एक होटल में एक पेंटिंग देखी, जिसे देखकर वह घबरा गए।
रिया ने बताया, पेंटिंग को देखकर सुशांत की तबीयत बिगड़ गई थी। रिया ने इस पेंटिंग को सुशांत की तबीयत खराब होने की बड़ी वजह बताया है। यह पेंटिंग इटली के होटल के उस कमरे में लगी थी जहां सुशांत ठहरे हुए थे।
रिया ने बताया, मैं अपने भाई शोविक के साथ दूसरे कमरे में थी। लेकिन जब वापस लौटी तो देखा कि सुशांत ने हाथ में एक रुद्राक्ष लिया है और मंत्र पढ़ रहे हैं। काफी घबराए हुए हैं। मैंने पूछा कि क्या हुआ तो उन्होंने बताया कि वह उस पेंटिंग को देख रहे हैं।
रिया ने ईडी को बताया कि वह पेंटिंग को लेकर लगातार बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मैंने सुशांत को संभाला और कहां कि वह महज एक भ्रम है।
रिया ने बताया, इसके बाद अगले दिन में सुशांत और शोविक ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स सेंटर के लिए निकल गए। लेकिन वहां भी सुशांत कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। इसलिए हम लोग वापस लौट आए।
जिस पेंटिंग को देखकर सुशांत डर गए उसे स्पेनिश कलाकार फ्रांसिस्को गोया (Francisco Goya) नाम के पेंटर ने बनाई थी। पेंटिंग का नाम है सैटर्न डेवोरिंग हिज सन (Saturn Devouring His Son) है।
पेंटिंग के पीछे की कहानी भी डराने वाली है। सैटर्न ने अपने पिता की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे लगने लगा थी इसके बाद उसकी जो भी संतान होगी उसे वह मार देगी। इस डर से जब भी सैटर्न की संतान होती उन्हें वह मार देता।
इसी तरह सैटर्न ने अपने दो बच्चों को मार डाला। लेकिन जब तीसरा बच्चा हुआ तो पत्नी ने बच्चे को छिपा दिया और उसके जगह उसके कपड़े में पत्थर लपेटकर दे दिया। बाद में उसका तीसरा बच्चा जूपिटर बच गया और बाद में उसने सैटर की जगह ली।
इस पेंटिंग को गोया ने 1819 और 1823 के बीच अपने घर की दीवारों पर पेंट किया था। गोया की मृत्यु के बाद इसे कैनवास पर बनाया गया।