MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • कोरोना से जुड़े कठोर नियम, सऊदी में बीमारी छिपाई तो 1 करोड़ रु. का जुर्माना, हांगकांग में 6 महीने की जेल

कोरोना से जुड़े कठोर नियम, सऊदी में बीमारी छिपाई तो 1 करोड़ रु. का जुर्माना, हांगकांग में 6 महीने की जेल

नई दिल्ली. भारत में 21 दिन का लॉकडाउन है। पीएम मोदी सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर रहे हैं। इसके बाद भी लोग इकट्ठा हो रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है, लेकिन लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बताते हैं कि दुनिया के बाकी देशों में लॉकडाउन तोड़ने या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पाल न करने पर क्या सजा दी जा रही है? लेकिन उससे पहले बता दें कि दुनिया में कोरोना की स्थिति क्या है? दुनिया में कोरोना के 1,118,202 केस आ चुके हैं। 59220 मौत हो चुकी है। 229157 लोग ठीक हो चुके हैं।
 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 04 2020, 04:59 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
सबसे पहले भारत की बात। भारत में 4 अप्रैल की शाम 4 बजे तक कोरोना के 3229 केस आ चुके हैं। 86 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। लेकिन पूरे देश के लिए लॉकडाउन तोड़ने पर कुछ अलग से सजा का प्रावधान नहीं है।
29
Asianet Image
दुनिया के 90 देशों में लॉकडाउन है। 87% लोग इस लॉकडाउन से प्रभावित हैं। यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के 180 देशों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं।
39
Asianet Image
इटली में लॉकडाउन के दौरान बिना काम के बाहर निकले पर 2.5 लाख और लोम्बार्डी में 4 लाख रु. का जुर्माना है। अब तक 40 हजार लोगों पर जुर्माना लग चुका है।
49
Asianet Image
हांगकांड में क्वारेंटाइन का नियम तोड़ने पर 2.5 लाख रुपए का जुर्माना या 6 महीने की जेल हो सकती है।
59
Asianet Image
सऊदी अरब में बीमारी छिपाने और ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर 1 करोड़ रुपए का जुर्मान लगाया जा रहा है। यह दुनिया में सबसे अधिक जुर्माने की राशि है।
69
Asianet Image
रूस में क्वारेंटाइन का नियम तोड़ने पर 7 साल की सजा दी जा सकती है। मैक्सिको के युकाटन में बीमारी छिपाने पर 3 साल जेल में काटने पड़ेंगे।
79
Asianet Image
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते क्वांरेंटाइन ने आदेश दिया है कि नियम तोड़ेने वाले को गोली मारने को गोली मार दो। अफ्रीका में बाहर निकलने वालों पर पुलिस रबर की गोली चला रही है।
89
Asianet Image
कोलंबिया में कुछ जगहों पर नेशनल आईडी के नंबर के आधार पर निकलने की मंजूरी है। जिनकी आईडी नंबर 0,4,7 पर खत्म होता है, वे सोमवार को निकल सकते हैं।
99
Asianet Image
पनामा में महिला और पुरुष अलग-अलग दिन में घर से बाहर निकल सकते हैं। महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ दो घंटे के लिए घर से बाहर निकल सकती हैं।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories