MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • ऋषि सुनक ही नहीं, दुनियाभर में है इन 15 भारतवंशियों की धाक; कोई राष्ट्रपति तो कोई मल्टीनेशनल कंपनी का CEO

ऋषि सुनक ही नहीं, दुनियाभर में है इन 15 भारतवंशियों की धाक; कोई राष्ट्रपति तो कोई मल्टीनेशनल कंपनी का CEO

Indians Top Position in the World: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल ने सुनक को अपना नेता चुना। दरअसल, यूके में सियासी उलटफेर के बीच सिर्फ 45 दिन तक प्रधानमंत्री रह पाईं लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव नेताओं के भारी समर्थन के साथ पीएम की रेस जीत ली। ऋषि सुनक की जीत के बाद भारतीय भी काफी खुश हैं, क्योंकि सुनक इसी मूल के हैं। वैसे, दुनियाभर में देखें तो भारतीय मूल के लोग कई देशों में बड़े-बड़े पद और कंपनियों में टॉप पोजिशन पर हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, ऐसे ही 15 लोगों के बारे में।   

6 Min read
Ganesh Mishra
Published : Oct 25 2022, 02:54 PM IST | Updated : Oct 25 2022, 03:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
115
Asianet Image

कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी से आने वाली कमला अमेरिकी इतिहास में उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला और इस पद पर पहुंचने वाली भारतीय मूल की भी पहली महिला हैं। कमला हैरिस हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और हेस्टिंग्स कॉलेज ऑफ लॉ से ग्रैजुएट हैं। 2010 से 2014 के बीच वह दो बार कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रहीं। 2017 से 2021 तक वह अमेरिकी सीनेटर रहीं। उनकी मां श्यामला गोपालन का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। वहीं कमला के पिता जमैका-अमेरिका मूल के डोनाल्ड जे हैरिस थे। 

215
Asianet Image

सुंदर पिचाई का असली नाम नाम सुंदरराजन है। उनका जन्म मदुरै (तमिलनाडु) में 1972 में हुआ था, लेकिन वो चेन्नई में पले-बढ़े। पिचाई ने 1993 में आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया। उसी साल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिल गई। पिचाई ने वहां से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली और यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के व्हार्टन स्कूल से MBA किया।

315
Asianet Image

भारतीय मूल के सत्या नडेला, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। उन्होंने स्टीव बॉल्मर की जगह ली है। सत्या नडेला, माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे सीईओ हैं, जबकि उनसे पहले यह पद केवल कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर के पास था। सत्य नडेला 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े थे।

415
Asianet Image

शांतनु नारायण एक भारतीय अमेरिकी व्यवसायिक हैं। वो अडोबी सिस्टम्स के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। वे 2005 से इसी कंपनी में प्रेसीडेंट भी थे। शांतनु नारायण के पिता की प्लास्टिक के सामान की कंपनी थी। शांतनु ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंजीनियरिंग में बैचलर करने के बाद बर्कले यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया से एमबीए और बॉउलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में मास्टर्स किया है। इनके करियर की शुरुआत एपल से हुई। 

515
Asianet Image

भारतीय मूल के पृथ्वीराजसिंह रूपन 2019 से मॉरीशस के राष्ट्रपति हैं। उनका जन्म 24 मई 1959 को मॉरीशस के एक भारतीय आर्य समाजी हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल लंकाशायर से इंटरनेशनल बिजनेस लॉ यानी LLM किया है। रूपन ने 1983 में राजनीति में प्रवेश किया। 1995 में वह पहली बार चुनाव लड़े और 2000 में जीते। 2010 से 2012 तक वह मॉरीशस नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर रहे।

615
Asianet Image

भारतीय मूल के रोहित खन्ना अमेरिका में कैलिफोर्निया से सांसद हैं। उनका जन्म 13 सितंबर, 1976 को फिलाडेल्फिया में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पेरेंट्स पंजाब से अमेरिका में जाकर बस गए थे। उनके पिता केमिकल इंजीनियर जबकि मां स्कूल टीचर हैं। रोहित खन्ना के नाना अमरनाथ विद्यालंकार पंजाब की भेड़ा सिटी के रहने वाले थे। अब यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है।  

715
Asianet Image

भारतीय मूल के राजा कृष्णमूर्ति अमेरिका में इलिनॉय से सांसद हैं। उनका जन्म 19 जुलाई, 1973 को नई दिल्ली में एक तमिल परिवार में हुआ था। जब वो सिर्फ 3 महीने के थे, तभी उनका परिवार अमेरिका में शिफ्ट हो गया। राजा ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। 

815
Asianet Image

भारतीय मूल के प्रविंद जगन्नाथ 2017 से मॉरीशस के प्रधानमंत्री हैं। 25 दिसंबर 1961 को मॉरीशस में भारतीय मूल के हिंदू परिवार में जन्मे जगन्नाथ का पॉलिटिकल करियर 1987 में शुरू हुआ और वो 1990 में MSM पार्टी से जुड़े। 2000 में वह पहली बार कृषि मंत्री और फिर 2005 में वित्त मंत्री बने थे। इसके अलावा वह विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। प्रविंद की तीन बेटियां सोनिका, सोनाली और सारा हैं।

915
Asianet Image

भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर पराग अग्रवाल 29 नवंबर 2021 को ट्विटर के नए सीईओ बने। राजस्थान में 21 मई 1984 को पैदा हुए पराग के पिता राम गोपाल अग्रवाल 2011 में BARC से रिटायर हुए थे, जबकि मां शशि प्रोफेसर के पद से रिटायर हुईं हैं। पराग ने 2005 में आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी किया है। ट्विटर के सीईओ बनने से पहले पराग ने 11 सालों तक ट्विटर के साथ काम किया है। 

1015
Asianet Image

भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल अमेरिका के वॉशिंगटन से सांसद हैं। उनका जन्म 21 सितंबर, 1965 को चेन्नई में एक मलयाली परिवार में हुआ था। उनका बचपन इंडोनेशिया और सिंगापुर में बीता। उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। प्रमिला ने स्टीव विलियमसन से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। 

1115
Asianet Image

भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड में बड़े नेता हैं। वो वर्तमान में सरकार में अहम मंत्री पद संभाल रहे हैं। वे 2017 से लेकर 2020 तक आयरलैंड के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। लियो का जन्म डबलिन में हुआ, जबकि उनके पिता अशोक का जन्म मुंबई में हुआ था। 1960 के दशक में लियो के पिता यूके में आकर बस गए थे।

1215
Asianet Image

भारतीय मूल के भरत जगदेव 2020 से गुयाना के उपराष्ट्रपति हैं। इससे पहले भी वो 1997 से 1999 तक गुयाना के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। उनका जन्म 23 जनवरी 1964 को गुयाना में एक भारतीय हिंदू परिवार में हुआ था। जगदेव महज 13 साल की उम्र में ही गुयाना की पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी की यूथ विंग से जुड़ गए थे और 16 की उम्र तक उसके नेता बन गए थे। 

1315
Asianet Image

भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा IBM कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उनके पिता मेजर जनरल विनोद कृष्णा आर्मी ऑफिसर थे। वहीं उनकी मां आरती कृष्णा सैनिकों की विधवाओं के लिए वेलफेयर का काम करती थीं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने 1990 में IBM कंपनी ज्वाइन की थी। 

1415
Asianet Image

एंटोनिया कोस्टा वर्तमान में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री हैं। पुर्तगाल की सोशलिस्ट पार्टी से आने वाले एंटोनियो आधे पुर्तगाली और आधे भारतीय हैं। दरअसल, एंटोनिया की मां पुर्तगाली मूल की मारिया एंटोनिया पाला थीं। वहीं, पेशे से लेखक रहे उनके पिता ओरलैंडो द कोस्टा का जन्म भारत के गोवा में एक भारतीय परिवार में हुआ था। 1987 में उन्होंने फर्नांडा तादेउ से शादी की थी, उनके दो बच्चे हैं।

ये भी देखें : 

ब्रिटेन के दूसरे सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं ऋषि सुनक, आखिर UK में इतनी क्यों बढ़ी उनकी पॉपुलैरिटी

47 साल की लिज ट्रस सिर्फ 45 दिन रहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री, जानें इनसे पहले किस PM का रहा सबसे छोटा कार्यकाल

1515
Asianet Image

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद अमी बेरा का असली नाम अमरीश बाबूलाल बेरा है। उनका जन्म 2 मार्च, 1965 को लॉस एंजिलिस में हुआ था। अमी बेरा फिजीशियन और पॉलिटिशियन हैं। उनके पिता बाबूलाल बेरा 1958 में भारत में गुजरात के राजकोट शहर से अमेरिका में आकर बस गए थे। 

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved