MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • कौन है निर्भया का मुख्य दोषी राम सिंह, जिसकी मौत की आड़ में दोषी की मां ने फांसी टालने की कोशिश की

कौन है निर्भया का मुख्य दोषी राम सिंह, जिसकी मौत की आड़ में दोषी की मां ने फांसी टालने की कोशिश की

नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को फांसी से बचाने के लिए किसी की मां तो किसी की पत्नी ने मोर्चा संभाल लिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मंगलवार को मुकेश की मां की उस अर्जी को ठुकरा दिया, जिसमें कहा था कि मुकेश के भाई और केस के मुख्य आरोपी राम सिंह की मौत की जांच सही तरीके से नहीं हुई। अर्जी में कहा गया था कि  जांच के लिए मुकेश के जिंदा रहने की जरूरत है। इसलिए उसे फांसी न दी जाए। दोषी अक्षय की पत्नी ने परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी लगा दी है। बिहार में लगाई गई इस अर्जी पर 19 मार्च को सुनवाई होगी। दोषियों के परिवार को उम्मीद है कि कोई भी याचिका पर सुनवाई पेंडिंग रहेगी तो शायद दोषियों को फांसी की तारीख रद्द हो जाए। चार दोषियों को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे फांसी होनी है। लेकिन क्या आपको पता है कि निर्भया केस का मुख्य दोषी राम सिंह कौन था? उसकी मौत कैसे हुई?
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 17 2020, 07:43 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
निर्भया का मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। राम सिंह का शव 11 मार्च 2013 को तिहाड़ जेल के सेल में फंदे से लटका मिला था।
29
Asianet Image
11 मार्च 2013 में तिहाड़ जेल में राम सिंह की लाश मिली थी। जेल प्रशासन के मुताबिक राम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
39
Asianet Image
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम सिंह का परिवार 20 साल पहले राजस्थान से दिल्ली आया था। यह पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर था। यह पढ़ने के लिए स्कूल तो गया, लेकिन शुरुआत स्तर पर भी पढ़ाई छोड़ दी। निर्भया गैंगरेप में सबसे पहले राम सिंह को ही गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक राम सिंह को घटना के 18 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया था।
49
Asianet Image
बस ड्राइवर राम सिंह दक्षिण दिल्ली के रविदास झुग्गी झोपड़ी कॉलोनी में रहने वाला था। निर्भया से गैंगरेप के दौरान राम सिंह ही बस चला रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक, राम सिंह को शराब की लत थी। उसके लिए झगड़ा करना आम बात थी। उसने ही सबसे पहले निर्भया के साथ रेप किया था।
59
Asianet Image
राम सिंह ही वो आरोपी था जिसने अदालत में कहा था कि उसने बहुत बड़ा गुनाह किया है। उसे फांसी दे दी जाए।
69
Asianet Image
जब राम सिंह को तिहाड़ जेल लाया गया था तो कैदियों ने उसे बुरी तरह से पीटा था। इसके बाद उसे अलग सेल में रखा गया। राम सिंह की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि राम सिंह की जेल में हत्या की गई है।
79
Asianet Image
राम सिंह का बर्ताव बेहद अकड़ भरा था। वह बहुत जिद्दी, चिड़चिड़ा और गुस्सैल था। उसे दोस्त मेंटल कह कर बुलाते थे।
89
Asianet Image
राम सिंह का एक हाथ खराब था और दूसरे में लोहे की रॉड पड़ी थी। इसके बाद भी उसे बस चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती थी।
99
Asianet Image
जेल अधिकारियों के मुताबिक, राम सिंह ने जेल की ओर से मिली दरी, कंबल और अपने कपड़ों से रस्सी बनाई और पाजामे के नाड़े से फांसी का फंदा बना लिया। वह तिहाड़ की जेल नंबर 3 में बंद था।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories