- Home
- National News
- गुजरात दौरे में केन्द्रीय राज्यमंत्री का भव्य स्वागत, स्टार्टअप पर बताया सरकार का प्लान
गुजरात दौरे में केन्द्रीय राज्यमंत्री का भव्य स्वागत, स्टार्टअप पर बताया सरकार का प्लान
अहमदाबाद. केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (Minister of State for Skill Development and Entrepreneurship) राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) रविवार को तीन दिनों के गुजरात दौरे पर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गुजरात के नडियाद में केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान ने उनका वेलकम किया। गुजरात दौरे पर राजीव चंद्रशेखर ने युवाओं से संवाद किया इसके साथ-साथ उन्होंने स्टार्टअप, बिजनेसमैन और छात्रों से भी बात की। आइए देखते हैं उनके दौरे की तस्वीरें।
- FB
- TW
- Linkdin
)
गुजरात यूनिवर्सिटी के छात्रों से की बात
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुजरात विश्वविद्यालय में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार देश में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगी।
सरकार के प्रयासों की भी दी जानकारी
केन्द्रीय मंत्री ने छात्रों से संवाद करते हुए बताया कि स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया के फील्ड में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। सरकार को फोकस है कि खरीद संबंधी जरूरतों को स्टार्टअप के जरिए पूरा किया जाए।
केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इस देश में स्टार्टअप्स का भविष्य स्वर्णिम है। स्टार्टअप्स से युवा सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। युवा एंटरप्रेन्योर नए नए आइडियाज के साथ देश के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।
छात्रों से किया संवाद
केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रों से भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया के मुद्दे पर छात्रों को फोकस करने के लिए कहा।
गुजरात विश्वविद्यालय (Gujarat university) के परिसर में राजीव चंद्रशेखर ने करीब चार घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी की स्टार्टअप एंड एन्टरप्रिन्योरशिप काउंसिल के लोगों से भी मुलाकात की।
केन्द्रीय मंत्री ने किया स्वागत
केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री देवू सिंह चौहान ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राजीव चंद्रशेखर को एक तलवार भेंट की।