MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • तस्वीरों में देखिए राहुल-सोनिया गांधी की जयपुर में महारैली, जानिए इसके सियासी मायने और बड़ी बातें..

तस्वीरों में देखिए राहुल-सोनिया गांधी की जयपुर में महारैली, जानिए इसके सियासी मायने और बड़ी बातें..

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में रविवार को कांग्रेस (congress) की महंगाई हटाओ महारैली हुई। इस रैली में कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi),राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) शामिल हुईं। सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी रैली में नजर आईं। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक ये रैली राहुल गांधी को रीलॉन्च करने के लिए की गई है। यही कारण रहा कि प्रियंका की बड़े नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट को रैली से ठीक पहले कैंसल कर दिया गया। इस रैली में लाखों की भीड़ होने का दावा किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। तस्वीरों में देखिए कांग्रेस की इस मेगा रैली को..

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 12 2021, 04:28 PM IST | Updated : Dec 12 2021, 04:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

राहुल गांधी का स्वागत करने राजस्थान कलाकार भी सभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहुल-सोनिया और प्रियंका गांधी का पारंपरिक तरीके से नाच-गाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी कलाकार ढोल-नगाड़े बजाकर, थिरकते हुए वहां मौजूद सभी का मनोरंजन करते दिखाई दिए।

27
Asianet Image

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए महिलाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। रैली स्थल पर अधिकतर महिलाएं नाचते गाते पहुंची। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई का जनक बताया। महिलाओं का कहना था कि केंद्र की जन विरोधी नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर है।

37
Asianet Image

विद्याधर नगर स्टेडियम में रैली स्थल पर राहुल गांधी का पोस्टर लगाया गया। यहां तीन अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी के भी पोस्टर विद्याधर नगर स्टेडियम में लगाए गए। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं का जोश देख दिग्गज नेता काफी गदगद दिखाई पड़े।

47
Asianet Image

एयरपोर्ट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर दोनों ने एक-दूसरे को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान पार्टी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से सीधे सभी नेता विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचे, जहां महंगाई हटाओ महारैली का आयोजन किया गया था।

57
Asianet Image

जयपुर की रैली के जरिए कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने की शुरुआत की बात कही जा रही है। महंगाई को कांग्रेस 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में मुद्दा बनाएगी। जयपुर के बाद 16 को उत्तराखंड में राहुल गांधी की रैली प्रस्तावित है। इस रैली से कांग्रेस के अंदरूनी समीकरण साधने की भी कोशिश है।
 

67
Asianet Image

रैली में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता केंद्र के खिलाफ आक्रामक दिखाई दिए। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा देश चार-पांच उद्योगों के हाथ में है। हर संस्थान एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ओएसडी हैं। देश को जनता नहीं चला रही है, तीन-चार पूंजीपति चला रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री उनके काम कर रहे हैं।

77
Asianet Image

रैली में सोनिया गांधी भी शामिल हुईं, लेकिन उन्होंने भाषण नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता। हर शब्द का अलग मतलब होता है। देश की राजनीति में आज दो शब्दों के मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। ये एक चीज नहीं है, ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है। मैं हिदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथूराम गोडसे हिंदुत्ववादी थे।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
राहुल गांधी
सोनिया गांधी
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved