- Home
- National News
- प्रियंका गांधी को बैरीकेडिंग पर चढ़ते देखा है क्या...10 तस्वीरों में देखिए उनका अंदाज
प्रियंका गांधी को बैरीकेडिंग पर चढ़ते देखा है क्या...10 तस्वीरों में देखिए उनका अंदाज
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी लंबे समय बाद शुक्रवार को एक्शन में दिखी। महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान प्रियंका गांधी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। काले कपड़े में सड़क पर उतरीं प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वह बैरिकेड जंप करती और महिला पुलिस के साथ हाथापाई करती नजर आईं। देखें खास तस्वीरें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
एआईसीसी मुख्यालय के बाहर पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड लगा रखे थे। प्रियंका गांधी ने जंप कर बैरिकेड पार किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ उनकी हल्की हाथापाई भी हुई।
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड प्रियंका गांधी को नहीं रोक सके। वह बड़ी आसानी से उसपर चढ़ीं और दूसरी तरफ कूद गईं।
प्रियंका गांधी ने सड़क पर बैठकर धरना दिया। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें जबरदस्ती उठाने की कोशिश की तो प्रियंका गांधी ने उसका हाथ मरोड़ दिया।
एआईसीसी मुख्यालय के बाहर प्रियंका गांधी ने सड़क पर बैठकर धरना दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धरना खत्म करने के लिए काफी मनाया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थीं।
पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक प्रियंका गांधी को धरना खत्म करने के लिए मनाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें (BJP) लगता है कि बल दिखाकर हमें चुप करा सकते हैं और हमें समझौता करने के लिए मजबूर कर सकते हैं तो वे गलत हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा, "उनके मंत्री महंगाई नहीं देख सकते, उनके पास बहुत पैसा। वे सब्जी और राशन खरीद सकते हैं। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाना चाहते थे और उन्हें महंगाई दिखाना चाहते थे। गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है।"
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में रखा। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी से बात करती नजर आईं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एआईसीसी मुख्यालय के बाहर धरना दिया। हाई वोल्टेड ड्रामा के बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस लाइन में रखा गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय में गैस सिलेंडर लदे ठेले को धक्का देती नजर आईं।