Mon, 07 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे ये 10 NRI, कोई मशहूर शेफ तो कोई मल्टीनेशनल कंपनी का CEO

पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे ये 10 NRI, कोई मशहूर शेफ तो कोई मल्टीनेशनल कंपनी का CEO

Pravasi Bhartiya Sammelan 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 9 जनवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी भी सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंदौर आएंगे। इस दौरान वो यहां प्रवासी भारतीयों से मुलाकात भी करेंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए 70 देशों के करीब 3800 से ज्यादा NRI ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि भारत के करीब 18 मिलियन (एक करोड़ 80 लाख) लोग विदेशों में रहते हैं। सबसे ज्यादा भारतीय संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, सऊदी अरब और कनाडा में रहते हैं। इस पैकेज में जानते हैं भारत के कुछ मशहूर NRI के बारे में। 

4 Min read
Ganesh Mishra
Published : Jan 09 2023, 12:29 PM IST | Updated : Jan 09 2023, 01:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110

1- मीरा नायर
ओडिशा के राउरकेला में पैदा हुईं मीरा नायर इंडियन-अमेरिकन फिल्ममेकर हैं। मीरा महज 19 साल की उम्र में पढ़ाई करने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी आ गई थीं। 1988 में उन्होंने 'सलाम बॉम्बे' फिल्म बनाई, जो कि ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। मीरा नायर अब 'मीराबाई फिल्म्स' नाम से प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। उन्होंने मानसून वेडिंग, मिसिसिपी मसाला जैसी फिल्में मशहूर फिल्में बनाई हैं।

210

2- विकास खन्ना
दुनिया के मशहूर शेफ में शुमार विकास खन्ना की पैदाइश अमृतसर की है। वे फिलहाल सोनी टीवी के शो 'मास्टरशेफ इंडिया' के जज भी हैं। उन्होंने भारत के मशहूर होटल्स ताज, ओबेरॉय और लीला ग्रुप में काम किया है। बाद में वे न्यूयॉर्क चले गए, जहां उन्होंने मशहूर शेफ गॉर्डन रैमसे, बॉबी फ्ले और एरिक रिपर्ट के साथ काम का अनुभव लिया। विकास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे अमेरिका गए तो कई रातें स्टेशन पर गुजारनी पड़ीं। लेकिन पीछे नहीं हटे। अब न्यूयॉर्क में उनका 'जुनून' नाम का रेस्टोरेंट है। 

310

3- निधि नागोरी
निधि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और कनाडा की मल्टीनेशनल फाइनेंस कंपनी (MNC) में जॉब करती हैं। इसके साथ ही वो एजुकेशन और करियर इंफ्लूएंसर भी हैं। निधि सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए बेस्ट फॉरेन कॉलेज, इंटरनेशनल फ्रीलांस जॉब और फुल टाइम जॉब्स की जानकारी उपलब्ध कराती हैं। वो बतौर करियर काउंसलर भी काम करती हैं। इनमें एजुकेशन, करियर, फाइनेंस से जुड़ी जानकारी शेयर करती हैं।

410

4- सबीर भाटिया 
सबीर भाटिया हॉटमेल ईमेल के को-फाउंडर हैं। उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ। हालांकि, उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई और बिट्स पिलानी से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। बाद में वे बिट्स से कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चले गए। बता दें कि उन्होंने 1997 में हॉटमेल को माइक्रोसॉफ्ट को बेच दिया , जिसके बाद ये MSN हॉटमेल हो गया। सबीर भाटिया के पास 200 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है। 

510

5- पद्मश्री वारियर
पद्मश्री वारियर का जन्म आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से ग्रैजुएशन पूरा किया। बाद में उन्होंने सिस्को और मोटोरोला जैसी कंपनियों में काम किया। वो रीडिंग प्लेटफॉर्म 'फेबल' की फाउंडर भी हैं। फोर्ब्स ने 2014 में वारियर को दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। वो माइक्रोसॉफ्ट और स्पॉटिफाई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मेंबर भी हैं।

610

6- सत्या नडेला : 
सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। उनका जन्म 1967 में हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने 1988 में मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। बाद में वो अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने विस्कॉनसन मेडिसिन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की। 1997 में सत्य नडेला ने शिकागो बूथ यूनिवर्सिटी से MBA किया। 2014 में वो माइक्रोसॉफ्ट का नए सीईओ बनाए गए। 

710

7. शोभना जयसिंह
शोभना इंटरनेशनल कोरियोग्राफर हैं। उनका जन्म चेन्नई में हुआ था। उन्होंने अपनी एजुकेशन श्रीलंका और मलेशिया से कम्प्लीट की। उन्होंने 1989 में ब्रिटेन में अपनी डांस कंपनी खोली। वो ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर हैं। शोभना जयसिंह को 1995 में ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (MBE) का मेंबर चुना गया था। उन्हें 2020 में कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (CBE) अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। 

810

8- सुंदर पिचाई : 
सुंदर पिचाई का जन्म तमिलनाडु के मदुरई शहर में हुआ। उनकी मां एक स्टेनोग्राफर जबकि पिता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। सुंदर पिचाई ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MS एवं व्हार्टन स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से MBA कम्प्लीट किया। 2015 में वे गूगल के सीईओ बने।

910

9- किरण देसाई
किरण देसाई मशहूर लेखिका हैं, जो सबसे कम उम्र में बुकर पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। नई दिल्ली में पैदा हुईं किरण देसाई बाद में मां अनिता देसाई के साथ इंग्लैंड चली गईं। हालांकि, अब वो अमेरिका में रहती हैं। किरण देसाई का पहला नॉवेल 'हुलाबालो इन द गुआवा ऑर्किड' 1998 में आया था। इसके बाद 'द इनहैरिटेंस ऑफ लॉस' 2006 में प्रकाशित हुआ। इसके लिए उन्हें बुकर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 

1010

10- ऋतुपर्णा राणा
ऋतुपर्णा राणा नई दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने IIT गांधीनगर से ग्रैजुएशन किया है। वो फिलहाल जर्मनी के बर्लिन शहर में रहती हैं। ऋतुपर्णा यूरोपियन यूनियन के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वर्चुअल माइग्रेशन म्यूजियम के साथ वो द साउथ-एशियन माइग्रेंट आइडेंटिटी- नेरेटिव, स्पेस एंड कंस्ट्रक्ट' नाम की प्रदर्शनी भी लगाना चाहती हैं। 

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved