- Home
- National News
- स्वागत नहीं करोगे हमारा: इसे कहते हैं गंगा नहाना; सोशल मीडिया पर वायरल हैं बाढ़ के ये Photos
स्वागत नहीं करोगे हमारा: इसे कहते हैं गंगा नहाना; सोशल मीडिया पर वायरल हैं बाढ़ के ये Photos
नई दिल्ली. देश के कई हिस्सा में इस समय बाढ़(floods in India) का प्रकोप है। लेकिन आपदा में भी कैसे फायदा ढूंढ़ा जाता है, ये तस्वीरें यही दिखाती हैं। कितनी शर्मनाक बात है कि नेता लोग इसमें भी अपना राजनीति लाभ ढूंढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक तस्वीर मीडिया की सुर्खियों में सामने आई थी। इसमें वे बाढ़ में खड़े होकर अफसरों को दिशा-निर्देश दे रही थीं। जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो किसी ने आरोप लगाए कि ये प्री प्लान ईवेंट (pre plan event) था। ऐसे ही कुछ तस्वीरें उत्तर प्रदेश के चंदौली से सामने आई हैं। यहां नेताजी बाढ़ में पहुंचकर अपना स्वागत कराते दिखे। उनके साथ के लोग सेल्फी लेने में लगे रहे। बता दें कि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
पहली तस्वीर यूपी के चंदौली में बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने पहुंचे समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रवक्ता मनोज सिंह काका की है। जब वे लोगों के बीच पहुंचे, तो मुस्कराते हुए यूं स्वागत करते देखे गए। यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा गया-पार्टियां तभी आगे बढ़ती हैं, जब उसमें ज़मीनी कार्यकर्ता हों...क्योंकि यही लोग पार्टी के संदेश को आख़िरी व्यक्ति तक पहुंचाते हैं। मनोज सिंह काका चंदौली के बाढ़ में लोगों का दुःख बांट रहे हैं।
यह तस्वीर समाजवादी पार्टी के पूर्व MLA मनोज सिंह डबलू की है। इनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वो बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचे, तो यूं स्टंट करते हुए नजर आए। वे गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर डूबे खेत-घर-गांव देखते रहे। उन्होंने गाड़ी के बोनट पर बैठकर ही पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इस तस्वीर के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है।
यह तस्वीर भी यूपी के चंदौली की है। यहां गंगा का जलस्तर अब जाकर कम हुआ है। वर्ना कुछ दिन पहले तो रौर्द्र रूप दिखाई दे रहा था। हालांकि अभी भी कई गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इस तस्वीर में दिखाई दे रहे नेताजी के साथ उनका साथी सेल्फी लेते दिखा। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया-ग्रामसभा कुंडाखुर्द शकुराबाद में बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में चंद्रशेखर यादव (ज़िलाध्यक्ष सयुस चन्दौली) के साथ।
हंसते-हंसते कट जाएं रस्ते: बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस देखते हुए सभी राजनीति दल युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। भारत में इस समय पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, बिहार, गुजरात और हरियाणा के कई इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अब स्थिति सामान्य हो रही है। देश का 12.5 प्रतिशत हिस्सा बाढ़ग्रस्त है। दुनियाभर में बाढ़ से होने वाली कुल मौतों का 20 प्रतिशत भारत में है।
(फोटो में सपा के प्रवक्ता मनोज सिंह काका )
बाढ़ में उतरीं ममता बनर्जी के इस फोटो को भी प्री-प्लान ईवेंट(pre-plan event) बताया जा रहा है। यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रोल है। हालांकि यह जांच का विषय है कि सच्चाई क्या, लेकिन twitter पर इसे शेयर करने वाले एक यूजर ने TheTelegraph अखबार की विश्वसनीय पत्रकारिता पर भी सवाल उठाए हैं। कहा गया कि TheTelegraph के फोटोग्राफर के आइडिया पर ही यह फोटो खिंचवाया गया।