- Home
- National News
- पूर्वोत्तर भारत में यूं दिखा मोदी का क्रेज; पोस्टर के साथ सेल्फी लेते दिखीं महिलाएं; देखें कुछ PHOTOS
पूर्वोत्तर भारत में यूं दिखा मोदी का क्रेज; पोस्टर के साथ सेल्फी लेते दिखीं महिलाएं; देखें कुछ PHOTOS
नई दिल्ली. अतुल्य भारत(Incredible India) के पूर्वोत्तर राज्य हमेशा से ही हर्ष-जोश और उल्लास से भरे दिखाई देते हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) की विजिट में भी नजर आया। मोदी की एक झलक पाने और उन्हें सुनने लोग बेसब्री से इंतजार करते मिले। लोगों ने मोदी के पोस्टर के साथ सेल्फ खिंचवाईं। उनके हाथों में मोदी की तस्वीरें थीं। पीएम मोदी(PM Modi) 4 जनवरी को मणिपुर और त्रिपुरा में कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने पहुंचे थे। इन दोनों राज्यों को मोदी ने कई सौगातें दी हैं। प्रधानमंत्री ने मणिपुर में 4800 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मणिपुर में प्रधानमंत्री ने लगभग 1850 करोड़ रुपये लागत वाली 13 परियोजनाओं का उद्घाटन और लगभग 2950 करोड़ रुपये लागत वाली 9 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। देखें कुछ तस्वीरें...
| Published : Jan 04 2022, 02:11 PM IST / Updated: Jan 04 2022, 02:14 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
स्वामी विवेकानंद मैदान में मोदी के स्वागत में यूं बैठे दिखे उत्साही कार्यकर्ता। यह तस्वीर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव(Biplab Kumar Deb) ने यह तस्वीर twitter पर शेयर की है।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव(Biplab Kumar Deb) ने यह तस्वीर tweet करके लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद मैदान में उमड़ी भीड़ की कुछ झलकियां।
अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। वे मोदी की एक झलक पाने उत्साहित दिखाई दिए। यह तस्वीर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव(Biplab Kumar Deb) ने यह तस्वीर twitter पर शेयर की है।
मोदी को सुनने दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। उनके हाथों में मोदी के पोस्टर थे। पूर्वोत्तर में ऐसा उल्लास पहली बाद देखने को मिला।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव(Biplab Kumar Deb) ने यह तस्वीर twitter पर शेयर करते हुए लिखा-स्वामी विवेकानंद मैदान में प्रदेशभर से लोग पहुंचे। वे उनसे पीएम से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने आए थे।
यह तस्वीर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह(N.Biren Singh) ने tweet करके लिखा-मणिपुर अदड़िनया में आपका स्वागत है प्रधानमंत्रीजी। प्रधानमंत्री यहां के हप्ता कांगजीबंग(Hapta Kangjeibung) में सभा लेने आए थे।
यह तस्वीर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह(N.Biren Singh) ने tweet की। मोदी का पूर्वोत्तर दौरा दोनों राज्यों के लिए कई सौगातें लेकर आया।
मैं जानता था आपके दिल का दर्द
मोदी ने कहा-मैं जब प्रधानमंत्री नहीं बना था, उससे पहले भी अनेक बार मणिपुर आया था। मैं जानता था कि आपके दिल में किस बात का दर्द है। इसलिए 2014 के बाद मैं दिल्ली को, भारत सरकार को आपके दरवाजे पर लेकर आ गया। ये सब आपके एक वोट की ताकत है, जिसकी वजह से मणिपुर के 6 लाख परिवारों को पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार की सात वर्षों की मेहनत पूरे नॉर्थ ईस्ट में दिख रही है, मणिपुर में दिख रही है। आज मणिपुर बदलाव का एक नई कार्य-संस्कृति का प्रतीक बन रहा है। ये बदलाव हैं- मणिपुर के Culture के लिए, Care के लिए।